IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम कोलंबो टेस्ट मैच में जीत के बहुत ही करीब है. आखिरी दिन टीम को 4 विकेट पहले सेशन में हासिल करने होंगे. जिसके बाद मिले हुए लक्ष्य को बनाना होगा. मुकाबले के चौथे दिन टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही मुकाबले में टीम इंडिया आगे निकल सकी. एक समय श्रीलंका की टीम शानदार कमबैक करती हुई नजर आ रही थी. उस समय भारतीय गेंदबाजों ने सिर्फ 40 रनों के अंदर 4 विकेट लेकर मैच का रुख एक बार फिर से टीम इंडिया की ओर मोड़ दिया. इन 3 खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा प्रभावित किया है.
सारांश जैन
डेब्यू कर ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने तीसरे दिन बहुत ज्यादा निराश किया था. लेकिन चौथे दिन उन्होंने कमबैक किया है. पहले सेशन में उन्होंने श्रीलंका के 2 विकेट लेकर टीम इंडिया को 213 रनों की लीड दिलाई. जिसके कारण ही श्रीलंकाई टीम को घरेलू मैदान पर फॉलोऑन खेलना पड़ा. सोनल धीनुष्का को भी अंत में उन्होंने ही पवेलियन भेजा. सारांश जैन बतौर गेंदबाज चौथे दिन बहुत बेहतर नजर आए. दूसरी पारी में सारांश जैन ने 1 विकेट अब तक लिया है. सारांश जैन ने विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को पवेलियन का रास्ता दिखाया. सारांश के इस विकेट के कारण ही टीम इंडिया अब मुकाबले में आगे नजर आ रही है.
मानव सुथार
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के सबसे बड़े गेंदबाज के तौर पर मानव सुथार ही सामने आए हैं. मानव सुथार सिर्फ अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं, लेकिन वो गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हुए नजर आ रहे हैं. मानव ने चौथे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया है. एक समय श्रीलंका की टीम 178 रनों पर सिर्फ 2 विकेट गंवाकर अच्छा खेल रही थी. उस समय मानव सुथार ने बैक टू बैक ओवर में विकेट लेकर मैच का रुख ही बदल दिया. दोनों ही सेट बल्लेबाजों को सुथार ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. जिसके कारण ही मुकाबले में श्रीलंका की टीम दोबारा से मुश्किल में आ गई. मानव की गेंदबाजी पर श्रीलंका के टॉप बल्लेबाज आक्रामक खेल दिखा रहे थे. उसका भी उन्होंने फायदा उठाया.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: चौथे दिन भी बैकफुट पर श्रीलंका, भारतीय टीम जीत से कुछ कदम दूर
मोहम्मद सिराज
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी चौथे दिन कमबैक किया है. सिराज की स्पीड गिरती हुई नजर आ रही है, लेकिन उन्होंने लाइन और लेंथ इस दौरान बहुत ही बेहतर रखी. जिसके कारण ही श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में उन्होंने 9 ओवरों में सिर्फ 11 रन ही दिए. इस दौरान उन्होंने 4 ओवर मेडन फेंके. इसके अलावा दूसरी पारी में पहला विकेट भी सिराज ने हासिल किया. श्रीलंका के सभी बल्लेबाजों को सिराज ने बहुत ज्यादा परेशान किया है. जिसके कारण ही अन्य गेंदबाजों को भी उसका फायदा मिला है.
ये भी पढ़ें: जायसवाल-सिराज समेत 4 भारतीय खिलाड़ियों को ICC रैंकिंग में हुआ बड़ा नुकसान, खराब प्रदर्शन बनी वजह
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
1 hr agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिला 260 रनों का बड़ा लक्ष्य, फिलिप्स ने किया कमाल
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
4 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
6 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines