हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन इन 3 खिलाड़ियों ने किया निराश, गंवा दिया मैच जीतने का मौका

IND vs SL: टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन तक बहुत आगे नजर आ रही थी. हालांकि उसके बाद भी सोनल दिनुशा ने मैच पलट दिया. जिसके कारण ही मुकाबला अंत में ड्रॉ पर खत्म हुआ. जिसके पीछे 3 स्टार खिलाड़ियों को अब जिम्मेदार भी ठहराया जा रहा है.

विज्ञापन
कोलंबो टेस्ट मैच के आखिरी दिन इन 3 खिलाड़ियों ने किया निराश (Pic Credit- ANI)

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट मैच भले ही ड्रॉ पर खत्म हो गया हो, लेकिन टीम इंडिया के लिए इसे हार जैसा ही देखा जा रहा है. श्रीलंका की टीम ने लगातार 3 दिन बल्लेबाजी करके भारतीय टीम को चौंका दिया. खासकर 5वें दिन सोनल दिनुशा ने गेंदबाजों के साथ मिलकर टीम इंडिया के हाथों से आसान जीत छीन ली है. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया के प्रदर्शन पर बहुत फोकस नजर आ रहा है. खासकर टीम इंडिया के 3 गेंदबाजों ने कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन बहुत ज्यादा निराश किया है. फैंस का मानना है कि इन 3 खिलाड़ियों के कारण ही भारत ने मुकाबला गंवाया. 

सारांश जैन 

डेब्यू मैच खेल रहे सारांश जैन के लिए कोलंबो टेस्ट बहुत अच्छा नहीं रहा. हालांकि मुकाबले के चौथे दिन उन्होंने 3 विकेट लेकर सभी को उम्मीद जताई थी. ऐसे में जब आखिरी दिन टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट मैच में उतरी, तो कप्तान शुभमन गिल भी सारांश जैन पर भरोसा जता रहे थे. लेकिन उन्होंने इस भरोसे को तोड़ दिया है. सारांश जैन को आखिरी दिन एक भी विकेट नहीं मिला. इस पारी की बात करें तो उन्होंने 37 ओवर फेंके. जहां पर उन्होंने 98 रन देकर सिर्फ 1 विकेट हासिल किया. सारांश जैन श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान करने में भी नाकाम रहे. 

प्रसिद्ध कृष्णा 

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को कप्तान शुभमन गिल ने बहुत ज्यादा मौका नहीं दिया. लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा पर गिल ने भरोसा जताया. पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरी पारी में बहुत ज्यादा निराश किया. कृष्णा ने 18.3 ओवरों में 57 रन देकर सिर्फ 1 विकेट ही हासिल किया. कृष्णा कोलंबो टेस्ट मैच के आखिरी दिन बहुत ज्यादा परेशान नजर आए. जिसके कारण ही कप्तान शुभमन गिल को सिर्फ स्पिनरों के भरोसे ही खेलना पड़ा. प्रसिद्ध कृष्णा के फेल होने के कारण ही गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने लगभग 90 गेंद खेल लिए. अंत में लाहिरू और सोनल के बीच पार्टनरशिप के कारण ही टीम इंडिया के हाथों से मुकाबला पूरी तरह से निकल गया. लाहिरू स्पिनरों के खिलाफ आसानी से बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: सोनल दिनुशा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रूट को छोड़ दिया पीछे

मानव सुथार 

युवा स्पिनर मानव सुथार ने इस दौरे के पहले दिन 9 बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही आखिरी दिन टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा भरोसा मानव सुथार के ऊपर ही जताया. हालांकि उसके बाद भी वो आखिरी दिन सिर्फ 1 विकेट ही हासिल कर सके. सुथार के खिलाफ जब श्रीलंका के बल्लेबाज आसानी से खेलने लगे, तो टीम इंडिया का भी आत्मविश्वास बहुत ज्यादा गिर गया. हालांकि ओवरऑल देखें को तो मानव सुथार ने 41 ओवरों में 121 रन देकर 3 विकेट हासिल किया. जिसमें से 2 विकेट उन्होंने पहले दिन ही हासिल किया था. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कोलंबो में टीम इंडिया जीती या हार गई? स्कोरकार्ड कुछ और कहता है, कहानी कुछ और!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola