IND vs SL: भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों को साथ लेकर सोनल दिनुशा ने गेम पलट दिया. जिसके कारण ही कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस मुकाबले के ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया के ऊपर सवाल उठ रहे हैं. भारतीय गेंदबाजों को सवालों के घेरे में डाला जा रहा है. मुकाबला खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने पर भी बात की है.
ड्रॉ के बाद भी इन 4 खिलाड़ियों से खुश हैं शुभमन गिल
कोलंबो टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 213 रनों की लीड लेकर श्रीलंका को फॉलोऑन दिया था. जिसके बाद भी मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब कप्तान गिल ने पूछा गया कि क्या वो कुछ अलग कर सकते थे, तो उन्होंने कहा, ‘हमने लगातार 3 दिन लगभग 250 ओवर फील्डिंग की और हमने वो सब कुछ किया जो हम कर सकते थे. उन्होंने शानदार खेला. मुझे लगता है कि बैट्समैन ने सच में बहुत अच्छा खेला और उनके पास बहुत स्किल थी और थोड़ी किस्मत भी उनके पक्ष में थी. इसलिए मुझे नहीं लगता कि हम कुछ अलग कर सकते थे.’
युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘हमारे लिए बहुत सारी पॉजिटिव बातें रहीं, यहां तक कि विरोधी टीम से सीखने को भी मिला. मुझे लगता है कि वे जिस पोजीशन में थे, बहुत ज्यादा प्रेशर में थे और जिस तरह से उन्होंने वापसी की, वह देखना जबरदस्त था. लेकिन सीरीज में हमारे लिए बहुत सारी पॉजिटिव बातें रहीं. पडिक्कल शानदार रहे, केएल सच में बहुत अच्छे खेले, मानव ने शानदार बॉलिंग की और प्रसिद्ध ने दोनों इनिंग में प्रभावित किया.’
WTC फाइनल को लेकर बोले कप्तान गिल
टीम इंडिया के लिए अब WTC फाइनल खेलना मुश्किल हो गया है, लेकिन इस बारे में बोलते हुए कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘हम नवंबर में न्यूजीलैंड जा रहे हैं, तो यह हमारे लिए एक अहम सीरीज है और फिर हमारे पास एक अच्छी होम सीरीज आने वाली है. उम्मीद है कि अगर हमारी न्यूजीलैंड सीरीज अच्छी होती है, जब तक हमारे पास चांस है, हम हमेशा यकीन करते रहेंगे और उम्मीद है कि हम फाइनल में पहुंच जाएंगे.’
ये भी पढ़ें: कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भारत की बढ़ गई मुश्किलें, WTC फाइनल में पहुंचने के लिए अब कितने मैच जीतने जरूरी?
फॉलोऑन देने के फैसले पर जब सवाल किया गया तो कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘जैसा कि मैंने कहा, मुझे लगता है कि उन्होंने यह गेम शानदार खेला. पीछे मुड़कर देखें, तो आप सोच सकते हैं, ठीक है, अगर फॉलोऑन देना सही फैसला था? लेकिन मौसम और बाकी सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमें पक्का नहीं था कि पांचवें दिन पूरा दिन का खेल होगा या नहीं. लेकिन आप इन बातों के बारे में बाद में ही बात कर सकते हैं, जब आप उस पल में होते हैं तो आप जितना हो सके सबसे अच्छा फैसला लेने की कोशिश करते हैं.’
ये भी पढ़ें: IND vs SL: सोनल दिनुशा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रूट को छोड़ दिया पीछे
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
4 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
8 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
52 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
54 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines