IND vs SL: कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, बताया कैसे करेंगे WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई

IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे पर 10 में से 9 दिन बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. लेकिन 10वें दिन गलती होने के कारण सीरीज 1-0 से ही जीत सकी. कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ होने से टीम इंडिया निराश है. जिसके बारे में कप्तान शुभमन गिल ने खुलकर बात की है.

Shubman Gill

कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद भी इन 3 खिलाड़ियों से खुश हैं कप्तान शुभमन गिल (Pic Credit- X)

IND vs SL: भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों को साथ लेकर सोनल दिनुशा ने गेम पलट दिया. जिसके कारण ही कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस मुकाबले के ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया के ऊपर सवाल उठ रहे हैं. भारतीय गेंदबाजों को सवालों के घेरे में डाला जा रहा है. मुकाबला खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने पर भी बात की है. 

विज्ञापन

ड्रॉ के बाद भी इन 4 खिलाड़ियों से खुश हैं शुभमन गिल

कोलंबो टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 213 रनों की लीड लेकर श्रीलंका को फॉलोऑन दिया था. जिसके बाद भी मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब कप्तान गिल ने पूछा गया कि क्या वो कुछ अलग कर सकते थे, तो उन्होंने कहा, ‘हमने लगातार 3 दिन लगभग 250 ओवर फील्डिंग की और हमने वो सब कुछ किया जो हम कर सकते थे. उन्होंने शानदार खेला. मुझे लगता है कि बैट्समैन ने सच में बहुत अच्छा खेला और उनके पास बहुत स्किल थी और थोड़ी किस्मत भी उनके पक्ष में थी. इसलिए मुझे नहीं लगता कि हम कुछ अलग कर सकते थे.’ 

विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘हमारे लिए बहुत सारी पॉजिटिव बातें रहीं, यहां तक कि विरोधी टीम से सीखने को भी मिला. मुझे लगता है कि वे जिस पोजीशन में थे, बहुत ज्यादा प्रेशर में थे और जिस तरह से उन्होंने वापसी की, वह देखना जबरदस्त था. लेकिन सीरीज में हमारे लिए बहुत सारी पॉजिटिव बातें रहीं. पडिक्कल शानदार रहे, केएल सच में बहुत अच्छे खेले, मानव ने शानदार बॉलिंग की और प्रसिद्ध ने दोनों इनिंग में प्रभावित किया.’ 

WTC फाइनल को लेकर बोले कप्तान गिल 

टीम इंडिया के लिए अब WTC फाइनल खेलना मुश्किल हो गया है, लेकिन इस बारे में बोलते हुए कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘हम नवंबर में न्यूजीलैंड जा रहे हैं, तो यह हमारे लिए एक अहम सीरीज है और फिर हमारे पास एक अच्छी होम सीरीज आने वाली है. उम्मीद है कि अगर हमारी न्यूजीलैंड सीरीज अच्छी होती है, जब तक हमारे पास चांस है, हम हमेशा यकीन करते रहेंगे और उम्मीद है कि हम फाइनल में पहुंच जाएंगे.’ 

विज्ञापन

फॉलोऑन देने के फैसले पर जब सवाल किया गया तो कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘जैसा कि मैंने कहा, मुझे लगता है कि उन्होंने यह गेम शानदार खेला. पीछे मुड़कर देखें, तो आप सोच सकते हैं, ठीक है, अगर फॉलोऑन देना सही फैसला था? लेकिन मौसम और बाकी सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमें पक्का नहीं था कि पांचवें दिन पूरा दिन का खेल होगा या नहीं. लेकिन आप इन बातों के बारे में बाद में ही बात कर सकते हैं, जब आप उस पल में होते हैं तो आप जितना हो सके सबसे अच्छा फैसला लेने की कोशिश करते हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ