IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज पर सभी की नजरें टिकी हुई है. टीम इंडिया ने इस सीरीज के दौरान अपनी गेंदबाजी में अनुभव और युवा का अच्छा मिश्रण रखा है. जिससे टीम में अच्छा बैलेंस भी नजर आ रहा है. हालांकि इस दौरान घरेलू क्रिकेट के स्टार सारांश जैन से भी को बड़ी उम्मीदें हैं. आईपीएल का ऑफर ठुकराने वाले सारांश जैन के पास पहले टेस्ट में 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका है.
सारांश जैन के पास है बड़ा मौका
घरेलू क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज सारांश जैन को आईपीएल में नेट बॉलर बनने का अच्छा मौका था. जिसके लिए उन्हें 10 हजार डेली मिल सकते थे. हालांकि उन्होंने उस ऑफर को ठुकरा दिया. जिससे वो टेस्ट क्रिकेट के लिए खुद को तैयार कर सके. मध्य प्रदेश के सारांश जैन को अब टीम इंडिया में मौका मिला है. जहां पर उनके पास 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका है. सारांश जैन के पास सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने का मौका है. इससे पहले रिकॉर्ड 2000 में सबा करीम ने बनाया था. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 32 साल 362 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. वहीं सारांश फिलहाल 33 साल के है. ऐसे में वो 15 अगस्त को इस रिकॉर्ड को आसानी के साथ तोड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘मुझे पता था…’, कोहली-गंभीर की IPL 2013 वाली फाइट पर चश्मदीद का बड़ा खुलासा!
इस स्टार ऑलराउंडर के पास है मौका
टीम इंडिया को फिलहाल एक अच्छे ऑफ स्पिनर की जरूरत है. जिससे श्रीलंका के खिलाफ लेफ्ट हैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया जा सके. ऐसी स्थिति में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका दे सकते हैं. सारांश जैन नंबर 8 पर टीम इंडिया को अच्छी बल्लेबाजी भी दे सकते हैं. जिससे टीम इंडिया में अच्छा बैलेंस भी आएगा. वहीं रवींद्र जडेजा और मानव सुधार को भी मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगे मोहम्मद शमी? चीफ सिलेक्टर ने दिया बड़ा हिंट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
16 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
34 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines