क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगे मोहम्मद शमी? चीफ सिलेक्टर ने दिया बड़ा हिंट

Team India: भारतीय टीम के सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं. एक समय तीनों ही फॉर्मेट में शमी टीम इंडिया के अहम गेंदबाज हुआ करते थे. वहीं मौजूदा समय में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी शमी का कमबैक नहीं हो पा रहा है.

Mohammed Shami

Pic Credit- ANI

Team India: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भले ही नहीं खेल रहे हैं, लेकिन वो चर्चा का विषय बने हुए हैं. टीम इंडिया के बाहर होने के बाद शमी ने घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उसके बाद भी उनकी वापसी नहीं हो रही है. जिसके कारण ही अब रिपोर्ट्स आ रही है. जिसके मुताबिक अब दोबारा टीम इंडिया की जर्सी में खेलना मोहम्मद शमी के लिए लगभग नामुमकिन हो गया है. सिलेक्शन कमेटी ने इसको लेकर हिंट भी दिया है. 

विज्ञापन

शमी का करियर लगभग हो गया खत्म 

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है. जहां पर पहले शमी को टीम में मौका नहीं मिला. उसके बाद जब सीरीज के बीच में जसप्रीत बुमराह को इंजरी हुई, तो सभी को उम्मीद थी कि अब शमी को खेलने का मौका मिल सकता है. शमी जसप्रीत बुमराह के अच्छे रिप्लेसमेंट बन सकते थे. उनके पास भी इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा अनुभव है. वहीं फॉर्म भी उनकी अच्छी चल रही थी. हालांकि उसके बाद भी मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमेटी ने बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में आकिब नबी को चुना. इस फैसले से ही अजीत अगरकर की टीम ने हिंट दे दिया है कि अब युवा तेज गेंदबाजों को ही मौका मिलने वाला है. आकिब के अलावा टीम में गूरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा भी नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के कोच बनेंगे बेन स्टोक्स? संन्यास के बाद खुद जताई इच्छा, किया बड़ा खुलासा

मोहम्मद शमी की फॉर्म है अच्छी 

सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. वहीं टेस्ट फॉर्मेट में उन्होंने 2023 में खेला था. कुछ समय शमी इंजरी के कारण भी नहीं खेल पाए थे. ये कारण देकर भी उन्हें शुरू में टीम से बाहर किया गया था. बात घरेलू क्रिकेट में शमी के प्रदर्शन की करें तो उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 7 मैचों में 37 विकेट हासिल किए थे. वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए 7 मैचों में 16 विकेट चटकाए थे. लिस्ट ए मैचों के दौरान 7 मुकाबलों में 15 विकेट झटके थे. अब मोहम्मद शमी दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ