IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से खेली जानी है. श्रीलंका से ज्यादा अहम ये टेस्ट सीरीज मौजूदा समय में टीम इंडिया के लिए है. इस सीरीज में जीत दर्ज करके टीम इंडिया के कई खिलाड़ी खुद को साबित करना चाहेंगे. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के लिए तो ये सीरीज एक अग्निपरीक्षा की तरह होने वाली है. इन खबरों के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ी अब श्रीलंका पहुंच गए हैं. उनकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं.
श्रीलंका में पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से खेले जाने टेस्ट सीरीज से पहले एक अभ्यास मैच खेलेगी. जो अभ्यास मैच 7 अगस्त से खेला जाने वाला है. जिसके कारण ही इस दौरे से बहुत पहले ही टीम इंडिया पहुंच गई है. बीसीसीआई अब अपने स्टार खिलाड़ियों को हर टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास करने का अच्छा समय देना चाहती है. वो परिस्थितियों से भी खिलाड़ियों को तालमेल बिठाने का भी समय देना चाहती है.
जिससे सीरीज शुरू होने से पहले खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हों. स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड हाल में अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में सभी भारतीय बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहते हैं. हालांकि अभ्यास मैच में इसकी झलक भी देखने को मिल सकते हैं. भारतीय खिलाड़ियों में से कुछ के लिए ये आखिरी मौका भी बन सकता है. टीम इंडिया जब श्रीलंका पहुंची, तो रवींद्र जडेजा पर भी खास फोकस नजर आया.
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026
| मैच | तारीख | स्थान |
|---|---|---|
| वॉर्म अप मैच | 7-9 अगस्त 2026 | कोलंबो |
| पहला टेस्ट | 15–19 अगस्त 2026 | गॉल |
| दूसरा टेस्ट | 23–27 अगस्त 2026 | एसएससी, कोलंबो |
ये भी पढ़ें: गंभीर-द्रविड़ नहीं, ये हेड कोच है मोहम्मद शमी का फेवरेट, टीम इंडिया में कमबैक को लेकर दिया बड़ा बयान
टीम इंडिया का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को टक्कर देने आया 16 साल का ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, जानें कब होगी भिड़ंत?
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
13 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
14 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
47 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines