Team India Bowling Combination: श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त को गॉल में पहला टेस्ट खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा. सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब खबर आई कि जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आकिब नबी को स्क्वाड में शामिल किया गया. बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक से बहुत उम्मीद है. हालिया प्रैक्टिस मैच ने टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक के सारे पत्ते खोल दिए हैं.
कैसा रहा भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन?
भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच का 7 अगस्त से शुरू हुआ. इस मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में हर एक गेंदबाज को ओवर डालने का मौका मिला. पहली पारी में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने 2-2 विकेट झटके, वहीं गुरनूर बरार को एक विकेट मिला. दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला. आकिब नबी और सारांश जैन विकेट नहीं झटक पाए.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: क्या कुलदीप यादव फिर बैठेंगे प्लेइंग 11 से बाहर? गौतम गंभीर के बड़े फैसले ने दिया हिंट
कैसा होगा गेंदबाजी अटैक?
भारतीय टीम 2 तेज गेंदबाज और 3 स्पिनरों के साथ उतर सकती है. मोहम्मद सिराज भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं और और उनका खेलना भी लगभग पक्का है. गुरनूर बरार का प्रदर्शन प्रसिद्ध कृष्णा के मुकाबले अच्छा रहा. ऐसे में बरार को पहले टेस्ट में मौका मिल सकता है.
रवींद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले, दोनों से प्रभावित किया और कुलदीप यादव स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं. ऐसे में इन दोनों का खेलना भी पक्का है. मानव सुथार का प्रदर्शन सारांश जैन के मुकाबले बेहतर रहा। इसी वजह से उन्हें मौका मिल सकता है.
भारत का संभावित गेंदबाजी अटैक: रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट की पिच से दूर जंगलों में क्या कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर दिया अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
3 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
4 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
4 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
5 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
5 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
6 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines