Team India Playing 11 Announced: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. श्रीलंका की परिस्थितियां काफी अलग हैं और टीम इंडिया के कई खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में खेलने जा रहे हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए अब हर एक मैच अहम है. श्रीलंका के खिलाफ गॉल में पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें थी . भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस ऐलान के साथ आखिरकार टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान
गुरनूर बरार का अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन रहा था. उन्होंने कुल 3 विकेट झटके थे और बल्ले से भी योगदान दिया था. इसके बावजूद बरार को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली. उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा खेल रहे हैं. इसके अलावा फैंस सरफराज खान को भी खेलते देखना चाहते थे. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर ध्रुव जुरेल पर भरोसा दिखाया है. साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में देवदत्त पडिक्कल नंबर 3 पर खेलेंगे. टीम इंडिया कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मानव सुथार के रूप में तीन स्पिन गेंदबाजी विकल्पों के साथ उतरी है.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत (wk), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
ये भी पढ़ें:- 2036 ओलंपिक के लिए PM मोदी ने लाल किले से किया ‘मास्टरप्लान’ का ऐलान, देशभर में होगी टैलेंट की खोज
श्रीलंका की कैसी है प्लेइंग 11?
पथुम निसांका और कुसल मेंडिस चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हैं. उनकी गैरमौजूदगी में लाहिरू उदारा और निशान मदुष्का पर सभी की नजरें रहेंगी. गेंदबाजी में असिथा फर्नांडो और प्रभात जयसूर्या पर नजरें रहने वाली हैं.
श्रीलंका की प्लेइंग 11: लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा (c), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (wk), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
ये भी पढ़ें:- मैच के दौरान गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था क्रिकेटर, BCCI ने उठाया कड़ा एक्शन, लगने वाला था 2 साल का बैन
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines