हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs SL: अगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया, 51 दिनों का है लंबा ब्रेक

IND vs SL: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी-20 सीरीज 1 दिसंबर को खत्म हो गया है. इसके बाद टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये टीम इंडिया अब अगली टी-20 सीरीज कब खेलने वाली है?

विज्ञापन
टीम इंडिया अब दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी अगली टी-20 सीरीज (Pic Credit- PTI)

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खत्म हो गई है. जिसमें टीम इंडिया को 3-2 से जीत मिली है. टीम इंडिया पिछले 2 महीने से बैक टू बैक टी-20 सीरीज खेल रही थी. अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया ने जापान के खिलाफ खेला. उसके बाद एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लिया. जिसके बाद घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज खेली थी. अब फैंस जानना चाहते हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के बाद टीम इंडिया टी-20 मैच कब खेलने वाली है? 

कब अगला टी-20 मुकाबला खेलेगी टीम इंडिया? 

टीम इंडिया अब लंबे समय तक टी-20 सीरीज नहीं खेलने वाली है. फिलहाल भारतीय न्यूजीलैंड के दौरे पर ही रहने वाली है. 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. वहीं उसके बाद 19 नवंबर से दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है. जिसके बाद टीम इंडिया ब्रेक पर जाएगी. 13 दिसंबर से टीम इंडिया का सामना घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ होगा. पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. जिसके बाद 22 दिसंबर से टी-20 सीरीज खेली जाएगी. 

फिलहाल भारतीय फैंस को टी-20 मुकाबला देखने के लिए 51 दिनों का इंतजार करना होगा. भारतीय टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज तो बेहद खास होने वाली है. कई भारतीय खिलाड़ी सिर्फ टी-20 फॉर्मेट में ही खेलते हैं. ऐसे में वो अब लंबे ब्रेक जाने वाले हैं. हालांकि इस दौरान टीम इंडिया के ये सितारे अपने-अपने राज्य के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे. जिसमें रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नाम भी शामिल है. फैंस भी अब घरेलू टूर्नामेंट देखने के लिए उत्साहित हैं.  

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों की फैंस को खलने वाली है कमी 

वैभव सूर्यवंशी फिलहाल सिर्फ टी-20 फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे में वो अब बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले हैं. इसके अलावा अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी सिर्फ टी-20 फॉर्मेट में ही टीम इंडिया के लिए खेलते हैं. ऐसे में वो भी अब घरेलू क्रिकेट में ही नजर आने वाले हैं. हालांकि टी-20 टीम के कई खिलाड़ी अब वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जिसमें ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी और श्रेयस अय्यर का नाम भी शामिल है. ये सभी वनडे सीरीज के दौरान प्लेइंग 11 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: नमन धीर की एक ‘गलती’ से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा

विज्ञापन

टीम इंडिया के अगले टी-20 सीरीज का शेड्यूल 

मैचतारीखवेन्यू (स्टेडियम)समय
पहला टी2022 दिसंबर 2026 (मंगलवार)निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोटशाम 7:00 बजे
दूसरा टी2024 दिसंबर 2026 (गुरुवार)बाराबती स्टेडियम, कटकशाम 7:00 बजे
तीसरा टी2027 दिसंबर 2026 (रविवार)महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणेशाम 7:00 बजे

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी टीम इंडिया, नहीं मिले इन 3 बड़े सवालों के जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola