नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम मंगलवार से तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद 10 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को सबसे बड़ी खुशखबरी मिल गई है। टीम इंडिया के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है। जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज पिछले साल सितंबर से अपनी पीठ में दर्द के कारण बाहर हो गए थे। वह तब से बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रीहैब पर हैं।
टीम के ऐलान के बाद से ही फिट थे बुमराह
बुमराह पहले ही फिट हो चुके थे और चयनकर्ता उन्हें जल्द वापस लाने के बारे में थोड़ी सावधानी बरत रहे थे। एक हफ्ते बाद बीसीसीआई ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि की। 3 जनवरी से शुरू होने वाली तीन टी-20 सीरीज के बाद भारत श्रीलंका के खिलाफ 10, 12 और 15 जनवरी को तीन वनडे खेलेगा।
बीसीसीआई ने बुमराह के बारे में दिया ये बयान
बीसीसीआई ने मंगलवार को बुमराह को टीम इंडिया में शामिल करने की पुष्टि की। बीसीसीआई के अनुसार, अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ आगामी 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में शामिल किया है। बुमराह सितंबर 2022 से क्रिकेट से दूर थे। वह पीठ की चोट के कारण आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे। बोर्ड ने कहा है कि पेसर रिहैबिलिटेशन से गुजरा है और उसे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) द्वारा फिट घोषित किया गया है। वह जल्द ही टीम इंडिया की वनडे टीम में शामिल होंगे।
श्रीलंका वनडे के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), इशान किशन (wk), हार्दिक पांड्या (vc), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
और पढ़िए –IND vs SL: युजवेंद्र चहल के पास इतिहास रचने का मौका, खतरे में आ गया भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड
IND vs SL ODI सीरीज शेड्यूल
- पहला वनडे- 10 जनवरी, गुवाहाटी
- दूसरा वनडे- 12 जनवरी, कोलकाता
- तीसरा वनडे- 15 जनवरी, त्रिवेंद्रम
सभी मैच दोपहर 1.30 बजे से खेले जाएंगे
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
55 mins agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
3 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines