---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 317 रनों से रौंद रचा इतिहास, बना दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने तीन मैचों की सीरीज का फाइनल मुकाबला 317 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न केवल तीन मैचों की सीरीज में क्लीन […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने तीन मैचों की सीरीज का फाइनल मुकाबला 317 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न केवल तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया, बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया।

वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। भारत सबसे ज्यादा मार्जिन से मुकाबला जीतने वाला दुनिया का शीर्ष देश बन गया है। इससे पहले न्यूजीलैंड के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था। न्यूजीलैंड ने 2008 में आयरलैंड के खिलाफ 290 रनों से जीत दर्ज की थी।

---विज्ञापन---

और पढ़िएश्रेयस अय्यर ने फेंकी कमाल की गेंद, स्पिन देख विराट कोहली ने बंद कर लिया मुंह, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

विराट-शुभमन की शतकीय पारी

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 390 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसमें विराट कोहली की आतिशी और शुभमन गिल की शतकीय पारी शामिल रही। किंग कोहली ने 110 गेंदों में 13 चौके-8 छक्के ठोक नाबाद 166 रन जड़े तो वहीं शुभमन गिल ने 116 रनों की शानदार पारी खेली।

और पढ़िएटीम इंडिया ने श्रीलंका को 317 रनों से रौंद रचा इतिहास, बना दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

ताश के पत्तों की तरह बिखर गई श्रीलंका

विराट और शुभमन की शानदार पारी के बाद बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया। मोहम्मद सिराज ने 10 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट चटकाए तो वहीं कुलदीप यादव ने 5 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट निकाले। मोहम्मद शमी ने 6 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट उड़ाए। टीम इंडिया की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की पूरी टीम 22 ओवर में महज 73 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने इस मुकाबले में 317 रनों से जीत दर्ज कर सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बना दिया। टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटेगी।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 15, 2023 07:53 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola