IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय इंजर्ड हो गए थे. जिसके कारण पहले दिन वो रिटायर्ड हर्ट हुए थे. इस इंजरी के साथ ही दूसरे दिन पंत ने बल्लेबाजी की और शानदार अर्धशतक भी जड़ा. हालांकि तीसरे दिन ऋषभ पंत विकेटकीपिंग नहीं उतरे और मैदान के बाहर ही कंधे पर पट्टी बांधे हुए नजर आए. ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि क्या पंत चौथे दिन विकेटकीपर के ऊपर में उतरेंगे या नहीं? इसका जवाब टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दिया है.
ऋषभ पंत की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट
तीसरे दिन ऋषभ पंत इंजरी के कारण मैदान पर नहीं आए. उनकी जगह सरफराज खान मैदान पर उतरे. वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है. अभी भी सवाल ये है कि क्या कब तक ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट होंगे. कोलंबो टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋषभ पंत के फिटनेस पर अपडेट देते हुए मोर्ने मोर्केल ने कहा, ‘उनके दाहिने कंधे पर बहुत ज्यादा चोट लगी है. आज सुबह जब उन्होंने वार्म अप करने की कोशिश की, तो उनका मूवमेंट कम हो गया था. हम आज रात उन पर नजर रखेंगे. उम्मीद है कि वह कल स्टंप के पीछे होंगे.’ ऐसे में इस बयान से साफ है कि कल के दिन पंत दोबारा मैदान पर विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ सकते हैं.
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं ऋषभ पंत
अब तक श्रीलंका दौरे पर ऋषभ पंत कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. पंत ने बल्ले के साथ 3 पारियों में से 2 बार अर्धशतक जड़ा है. इतना ही नहीं पंत ने बतौर विकेटकीपर भी अपनी भूमिका अच्छे से निभाई है. ऐसे में उनकी वापसी होने से टीम इंडिया और मजबूत होकर चौथे दिन मैदान पर उतरेगी. वहीं जरूरत पड़ने पर वो दूसरी पारी में टीम इंडिया के लिए तूफानी बल्लेबाजी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, श्रीलंका 238 रनों से पीछे, कृष्णा और सुथार को मिले 3-3 विकेट
अगर श्रीलंका की टीम ने फॉलोऑन चौथे दिन बचा लिया, तो टीम इंडिया को दूसरी पारी में तेजी से रन बनाना होगी. इस काम में ऋषभ पंत से बेहतर कोई भी नहीं है. पंत सिर्फ कुछ गेंदों में ही मैच की दिशा पूरी तरह से बदल सकते हैं. टीम इंडिया के फिजियो फिलहाल उनके साथ काम कर रहे हैं. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को भी पंत के जल्दी फिट होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: ईशान-वैभव से लेकर मोहम्मद शमी तक, दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हुए ये भारतीय सितारे
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
19 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
31 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
35 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines