IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद से ही टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले की तैयारी शुरू कर दी थी. भारतीय टीम के लिए दूसरा मुकाबला भी बहुत ही अहम होने वाला है. कोलंबो टेस्ट मैच में टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ियों के ऊपर बड़ा खतरा भी मंडरा रहा है. अगर ये खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच में भी अपनी छाप नहीं छोड़ सके. तो उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है.
यशस्वी जायसवाल
गॉल टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी के दौरान 32 रन बनाए थे. लेकिन दूसरी पारी में वो अपना खाता भी नहीं खोल सके. इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ भी वो सिर्फ 24 रन ही बना सके थे. ऐसे में जायसवाल के ऊपर अब सवाल खड़े होने लगे हैं. इस सभी सवालों का जवाब यशस्वी जायसवाल कोलंबो टेस्ट मैच में अपने बल्ले से देना चाहेंगे. हालांकि अगर वो ऐसा करने में फेल हुए, तो साई सुदर्शन को उनकी जगह ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है. ऐसे में यशस्वी के लिए कोलंबो टेस्ट बहुत ही अहम होने वाला है.
कुलदीप यादव
स्पिन ऑलराउंडर कुलदीप यादव ने भी गॉल टेस्ट मैच में बहुत ज्यादा निराश किया था. पहली पारी में उन्होंने 14 ओवरों में 65 रन देकर सिर्फ 1 विकेट झटका था. वहीं दूसरी पारी में तो कुलदीप यादव 11 ओवरों में 38 रन देकर एक भी विकेट नहीं हासिल कर सके थे. वहीं युवा मानव सुथार ने 10 विकेट हासिल किए थे. अब इस वजह से कुलदीप यादव पर कोलंबो टेस्ट मैच के दौरान बड़ा दबाव रहने वाला है. अगर वो कोलंबो में भी फेल हुए तो टेस्ट टीम से उन्हें बाहर किया जा सकता है. सारांश जैन फिलहाल बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: दूसरे टेस्ट में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 स्टार खिलाड़ी
रवींद्र जडेजा
दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी गॉल टेस्ट मैच में निराश किया था. गेंद के साथ तो जडेजा ने 4 विकेट लेकर अपनी लाज बचाई थी. लेकिन बल्ले के साथ वो बुरी तरह से फेल हो गए. पहली पारी में जडेजा सिर्फ 13 रन ही बना सके. जबकि दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा के बल्ले से सिर्फ 9 रन ही आए. ऐसे में जडेजा के ऊपर भी कोलंबो टेस्ट के दौरान दबाव होगा. मानव सुथार पहले ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे है. ऐसे में गेंद के साथ ही साथ जडेजा को बल्ले से भी कमाल करना होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो टेस्ट मैच में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
29 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines