---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs SL: हार्दिक पांड्या के कप्तान बनते ही टीम इंडिया में तीन नए खिलाड़ियों की एंट्री, इस नाम ने चौंकाया

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ भारत के घरेलू मैदानों पर जनवरी में शुरू हो रही टी 20 और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार रात भारतीय टीम का ऐलान किया। हार्दिक पांड्या को टी 20 टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि रोहित शर्मा वनडे टीम के कप्तान होंगे। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने […]

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ भारत के घरेलू मैदानों पर जनवरी में शुरू हो रही टी 20 और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार रात भारतीय टीम का ऐलान किया। हार्दिक पांड्या को टी 20 टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि रोहित शर्मा वनडे टीम के कप्तान होंगे। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने के साथ ही बीसीसीआई ने तीन नए खिलाड़ियों को टी 20 टीम में एंट्री दी है। शुभमन गिल, शिवम मावी और मुकेश कुमार को पहली बार टी 20 टीम में शामिल किया गया है। शुभमन गिल ने अब तक टेस्ट और वनडे डेब्यू ही किया है।

शिवम मावी ने बनाई जगह

गिल ने दोनों फॉर्मेट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब तक उन्हें टी 20 टीम में जगह नहीं दी गई थी। आखिरकार विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल की अनुपस्थिति में उन्हें टीम इंडिया में जगह बनाने का मौका मिल गया। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर और केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले शिवम मावी को भी टीम में जगह दी गई है। मावी इन दिनों रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। शिवम मावी ने 46 टी 20 मैचों में 46 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास के 10 मैचों में उनके नाम 44 और लिस्ट ए के 36 मैचों में 59 विकेट निकाले हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए आउट थे डेवोन कॉनवे, बाबर आजम ने दे दिया जीवनदान

---विज्ञापन---

मुकेश कुमार के नाम ने चौंकाया

हालांकि टी 20 टीम में मुकेश कुमार के गेंदबाज मुकेश कुमार के नाम ने चौंका दिया। मुकेश कुमार को बांग्लादेश A के खिलाफ भारत A टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने 6 विकेट चटकाकर अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी थी। मुकेश ने टी 20 के 23 मैचों में 25 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास में उन्होंने 33 मैचों में 123 और लिस्ट ए में 26 विकेट निकाले हैं। मुकेश कुमार अब तक आईपीएल भी नहीं खेले हैं।

---विज्ञापन---

ऐसे में टी 20 टीम में उनके नाम ने चौंका दिया है। दूसरी ओर, उनका नाम वनडे टीम से भी नदारद है, जबकि उन्हें वनडे टीम में शामिल किया जाता तो हैरानी नहीं होती। 29 साल के मुकेश कुमार ने अब तक किसी भी फॉर्मेट में डेब्यू नहीं किया है। राहुल त्रिपाठी को भी टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने अब तक टी 20 डेब्यू नहीं किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरती है।

और पढ़िए –  ‘Pant ने क्या बिगाड़ा है’..सिलेक्टर्स पर भड़के फैंस, ऐसे निकाला पूरा गुस्सा

---विज्ञापन---

श्रीलंका के खिलाफ T20I के लिए भारत की टीम:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

IND vs SL T20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी 20- 3 जनवरी, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
  • दूसरा टी 20- 5 जनवरी, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम
  • तीसरा टी 20- 7 जनवरी, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट

और पढ़िए –  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 27, 2022 11:37 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola