Prabath Jayasuriya: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. टीम इंडिया इस दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आएगी. कोलंबो और गॉल में मैचों का आयोजन होगा, जहां स्पिन गेंदबाजों को काफी सपोर्ट मिलता है. टीम इंडिया के लिए पिछले कुछ सालों में स्पिन गेंदबाजी बड़ी समस्या रही है. श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके उनके आंकड़े एकदम जोरदार हैं, जिसे देखकर हर एक भारतीय फैन हैरान रह जाएगा.
टीम इंडिया के लिए स्पिन गेंदबाजी है परेशानी
एक समय भारत एक ऐसी टीम थी, जिसके बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी को अच्छे से खेलते थे. हालांकि, पिछले कुछ सालों में यह चीज बदली है. न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर और एजाज पटेल की घातक स्पिन गेंदबाजी के कारण ही भारत को 3-0 से घरेलू टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी जब भारत को 2-0 से हार मिली थी, जब साइमन हार्मर और केशव महाराज ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाया था.
ये भी पढ़ें:- रवींद्र जडेजा की मजेदार हरकत पर लोटपोट हुए गौतम गंभीर, हंसते-हंसते पेट में हो जाएगा दर्द, देखें VIDEO
प्रभात जयसूर्या बढ़ा सकते हैं टीम इंडिया का सिरदर्द
प्रभात जयसूर्या ने 2022 में अपना डेब्यू किया था और वह आते ही श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजी अटैक का अहम हिस्सा बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में प्रभात ने 12 विकेट झटके थे. वह सिर्फ 7 मैचों में 50 विकेट का आंकड़ा पार करने में सफल हुए थे. इसी के साथ प्रभात सबसे जल्दी 50 विकेट झटकने वाले गेंदबाज बन गए.
बता दें कि श्रीलंका के इस लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज ने अब तक 23 मैच खेले हैं और 125 विकेट झटकने में सफल रहे हैं. अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रभात 12 बार फाइव विकेट हॉल और 2 बार दस विकेट हॉल लेने में सफल हुए हैं. टीम इंडिया के आंकड़े स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अच्छे नहीं हैं और प्रभात भी टीम इंडिया के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- बैन होने वाले थे यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे ने 4 साल बाद खोला राज, कैसे बचाई युवा स्टार की किस्मत?
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
11 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
33 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
44 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
48 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines