IND vs SL: श्रीलंका की टीम ने घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. जिसके कारण ही टीम को गॉल के मैदान पर 165 रनों से हार मिली है. इस हार के बाद श्रीलंका की टीम दूसरे मुकाबले में कमबैक की उम्मीद लगा रही थी. हालांकि ये उम्मीद 6 घंटे में ही धूमिल हो गई है. पहले ही श्रीलंका टीम की बल्लेबाजी कमजोर नजर आ रही है. इस बीच टीम के 3 स्टार बल्लेबाज इंजरी के कारण कोलंबो टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. जिसके कारण टीम मैनेजमेंट निराश है.
कोलंबो टेस्ट से बाहर हुए मेंडिस-चांदीमल
गॉल टेस्ट मैच में हार के बाद श्रीलंका की टीम ने अभी कोलंबो टेस्ट मैच की तैयारी शुरू भी नहीं की थी कि उन्हें 3 बड़े झटके लगे हैं. जिसके बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन ने कहा, ‘कुसल मेंडिस की हैमस्ट्रिंग की चोट काफी गंभीर है और वह अभी कुछ समय तक मैदान से दूर रहेंगे. दिनेश चांदीमल भी अगले टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. निश्चित रूप से इतने अनुभवी खिलाड़ियों का न होना हमारे लिए नुकसानदेह है, लेकिन यह युवा क्रिकेटरों के लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन अवसर भी है. हमारे डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कई खिलाड़ियों का रिकॉर्ड बहुत शानदार है और उनके पास अब इंटरनेशनल लेवल पर अपनी छाप छोड़ने का मौका है.’ इससे साफ हो गया है कि अगले टेस्ट मैच में कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल नहीं खेलने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली से भी आगे निकले शुभमन गिल, गॉल टेस्ट जीतने के बाद कर दिया बड़ा कारनामा
पथुम निसंका का भी खेलना मुश्किल
उभरते हुए बल्लेबाज पथुम निसंका का भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. पथुम हालांकि पहले टेस्ट मैच में भी नहीं खेले थे. गॉल टेस्ट मैच में सिर्फ 3 ही श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. कप्तान धनंजय डी सिल्वा, विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला और युवा स्टार सोनल धीनुष्का ने ही भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया है. दोनों ही पारियों में टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. ऐसे में टीम इंडिया के पास अब आसानी के साथ 2-0 से इस सीरीज में जीतने का मौका है. टीम इंडिया के गेंदबाज फिलहाल बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अब किया वनडे ट्राई सीरीज का किया ऐलान, श्रीलंका और इंग्लैंड भी लेंगी हिस्सा
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
6 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
10 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
54 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
55 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines