IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के 2 दिन खत्म हो चुके हैं. पहले दिन टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया था. अब दूसरे दिन मैच बराबरी का रहा है. हालांकि पहले दोनों दिनों को देखें तो भारत अभी भी मैच में आगे नजर आ रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 116 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बना चुकी है. देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन शतक बनाने से चूक गए, लेकिन ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाला.
दोहरा शतक जड़ने से चूके देवदत्त पडिक्कल
131 रन बनाकर पहले दिन नाबाद लौटे देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन 230 गेंदों में 167 रन बनाकर पवेलियन लौट. इस पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का जड़ा. 27 रन बनाकर नाबाद लौटे ऋषभ पंत भी सिर्फ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हुए केएल राहुल भी दूसरे दिन कुछ खास नहीं कर सके और 82 रन बनाकर आउट हो गए. जिसके बाद शानदार बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 68 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली.
मानव सुधार ने भी 24 रनों की पारी खेली. दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 9 विकेट गंवाकर 460 रन बना लिए हैं. कुलदीप यादव 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा भी 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है. प्रभात जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए 4 विकेट अपने नाम किया. केशरा नुवांथा ने भी 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: शतक से चूके केएल राहुल, 82 रनों की जुझारू पारी का हुआ अंत
तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों पर होगी नजरें
इस मैच में अब तीसरा दिन बहुत ही अहम हो गया है. श्रीलंकाई टीम अब तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरेंगे. पिच से भी अब स्पिनरों को ज्यादा मदद मिल रही है. ऐसे में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और मानव सुथार के ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी रहने वाली है. हालांकि भारतीय टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि तीसरे दिन की शुरुआत में कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा जितनी ज्यादा गेंदें खेल सके. उससे श्रीलंकाई टीम को और ज्यादा परेशानी होगी. मोहम्मद सिराज से भी फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल ने गॉल टेस्ट में बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
1 hr agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines