IND vs SL: श्रीलंका को टीम इंडिया के खिलाफ गॉल टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है. अब 23 अगस्त से कोलंबो में सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है. यह मुकाबला श्रीलंका के लिहाज से बहुत अहम है. उन्हें सीरीज को ड्रॉ कराने के लिए जीत की सख्त जरूरत है. अब इस मैच से ठीक दो दिन पहले उन्होंने स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है. दिनेश चांदीमल और कुसल मेंडिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान हो गया है.
श्रीलंका ने स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव
कुसल मेंडिस को लंका प्रीमियर लीग 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी, जिस वजह से वह पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे. निरोशन डिकवेला को बैकअप विकेटकीपर के रूप में स्क्वाड में शामिल किया गया था. दिनेश चांदीमल को गॉल टेस्ट के चौथे दिन फील्डिंग करते हुए कंधे और गर्दन में चोट आई थी. दोनों ही दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसी वजह से उन दोनों की जगह स्टार बल्लेबाज कामिल मिशारा और ऑलराउंडर साहन अरच्चिगे को स्क्वाड में शामिल किया है. अरच्चिगे का टेस्ट में अब तक डेब्यू नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने श्रीलंका A के लिए काफी प्रभावित किया है. इसी वजह से अब उन्हें मौका दिया जा रहा है. इसके अलावा कामिल मिशारा को लंका प्रीमियर लीग में अपनी शानदार फॉर्म का फल मिला है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: कौन हैं मानव सुथार? जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट लेकर टीम इंडिया को दिलाई 165 रनों से बड़ी जीत
श्रीलंका को पहले टेस्ट में 165 रन से मिली हार
गॉल टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 462 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए. जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 284 रन बना पाई. टीम इंडिया के पास 178 रनों की बढ़त थी और उन्होंने दूसरी पारी में 193 रन बनाए. श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य था. भारतीय टीम ने उन्हें 206 रन पर ही ऑलआउट कर दिया और 165 रन से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: दूसरे टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं सारांश जैन, जीत के बावजूद प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines