IND vs SL: इंग्लैंड दौरे से शुभमन गिल ने बतौर टेस्ट कप्तान अपना सफर शुरू किया था. जहां पर 2-2 से सीरीज बराबरी पर खत्म करके गिल ने सभी को प्रभावित किया था. हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद वो आलोचकों के निशाने पर आ गए थे. श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब कप्तान गिल की तारीफ हो रही है. उन्होंने अब बतौर कप्तान बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. इसी के साथ उन्होंने दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया.
शुभमन गिल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
टीम इंडिया के सुपरस्टार शुभमन गिल ने अब टेस्ट फॉर्मेट में बतौर कप्तान 10 मैच पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ वो 10 मैचों के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बतौर कप्तान अपने पहले 10 मैचों में से सिर्फ 5-5 मुकाबले ही जीते थे. वहीं अब शुभमन गिल ने 10 में से 6 टेस्ट मैच बतौर कप्तान जीते हैं. इस मामले में उन्होंने दिग्गज सौरव गांगुली की बराबरी कर ली है. सौरव गांगुली ने भी पहले 10 में से 6 टेस्ट मैच बतौर कप्तान जीते हैं. हालांकि इस मामले में पहले नंबर पर दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी हैं. धोनी ने बतौर टेस्ट कप्तान अपने पहले 10 मैचों में से 7 मुकाबले जीते थे. ऐसे में गिल के बतौर कप्तान रिकॉर्ड बेहतर नजर आ रहे हैं. गिल के पास टेस्ट में सबसे सफल कप्तान बनने का भी मौका है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अब किया वनडे ट्राई सीरीज का किया ऐलान, श्रीलंका और इंग्लैंड भी लेंगी हिस्सा
कोलंबो में भी गिल करना चाहेंगे बड़ा कारनामा
भारतीय क्रिकेट टीम अब अपना अगला टेस्ट मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 23 अगस्त से कोलंबो में खेलने वाली है. कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले में भी जीत दर्ज करना चाहेंगे. इससे वो बतौर कप्तान अपनी दूसरी सीरीज में जीत दर्ज कर लेंगे. इससे पहले उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था. गिल फिलहाल बतौर कप्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 खेलना चाहते हैं. जिसके लिए श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करना बहुत ही अहम है.
ये भी पढ़ें: भारत से हार के बाद भी श्रीलंकाई कप्तान का बड़ा कारनामा, WTC में श्रीलंका के नंबर-1 खिलाड़ी बने
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
31 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines