IND vs SL, 2nd Test Day 4 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले के शुरुआती 3 दिन काफी रोमांचक साबित हुए लेकिन बारिश का समय-समय पर खलल देखने को मिला. टीम इंडिया अभी मैच में आगे चल रही है और उनका लक्ष्य चौथे दिन श्रीलंका को जल्द से जल्द ऑलआउट करके बड़ा स्कोर बनाना होगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से कोलंबो टेस्ट में भारत के लिए जीत काफी महत्वपूर्ण है. इसी वजह से टीम इंडिया नहीं चाहेगी कि बारिश हो. आइए जानते हैं कि चौथे दिन मौसम का हाल कैसा रहेगा.
कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन बारिश ने बढ़ाई टेंशन
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन बारिश की संभावना बहुत अधिक है. सुबह 10 बजे से मैच शुरू होगा और बारिश की संभावना 49% है. शाम में बरसात की आशंका 53% है. चौथे दिन कोलंबो का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आसमान काले बादलों से घिरा रहेगा. ऐसे में चौथे दिन के खेल के कुछ घंटे बारिश की भेंट चढ़ सकता है. नीचे हर घंटे बारिश की संभावना दी गई है:
- सुबह 10 बजे: 49% बारिश की संभावना
- सुबह 11 बजे: 74% बारिश की संभावना
- दोपहर 12 बजे: 67% बारिश की संभावना
- दोपहर 1 बजे: 49% बारिश की संभावना
- दोपहर 2 बजे: 56% बारिश की संभावना
- दोपहर 3 बजे: 63% बारिश की संभावना
- दोपहर 4 बजे: 45% बारिश की संभावना
- दोपहर 5 बजे: 53% बारिश की संभावना
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: चौथे दिन टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं हीरो, गेम पलटने का रखते हैं दम
टीम इंडिया के पास 238 रनों की बढ़त है
कोलंबो टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. देवदत्त पडिक्कल ने 193 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रन बनाए. कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन, ऋषभ पंत ने 63 रन, रवींद्र जडेजा ने 43 रन की पारी खेली.
जवाब में श्रीलंकाई टीम 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही है. पसिन्दु सूरियाबंदारा ने 80 रन की शानदार पारी खेली, वहीं सोनल दिनुशा अभी 85 रन पर नाबाद हैं. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार बेहद सफल रहे हैं. दोनों ने 3-3 विकेट झटके. अब टीम इंडिया चौथे दिन जल्द से जल्द दो विकेट लेकर बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी. भारत को जीत दर्ज करने के लिए थोड़ा आक्रामक रवैया अपनाना होगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: ऋषभ पंत की फिटनेस पर गेंदबाजी कोच ने दिया बड़ा बयान, वापसी का डेट भी बताया
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Image: AccuWeather.com
First published on:
Know More: Editorial Guidelines