IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया और धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ही ओपनर्स रोहित शर्मा और शुममन गिल ने 95 रनों की साझेदारी की। वहीं इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 24 रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है और एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ दिया है।
रोहित शर्मा ने डी विलियर्स को इस मामले में छोड़ा पीछे
दरअसल वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में इस मैच से पहले रोहित शर्मा 230 ईनिंग में 9554 रन बनाकर 18वें नंबर पर थे। वे 17वें नंबर पर मौजूद एबी डी विलियर्स से सिर्फ 24 रन पीछे थे जिनके 9577 रन थे। वहीं इस मैच में रोहित ने ये आंकड़ा पार कर लिया है और 42 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसके साथ ही वे इस लिस्ट में 17वें नंबर पर आ गए हैं।
सचिन तेंदुलकर टॉप पर मौजूद
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का नाम टॉप पर है। सचिन ने अपने वनडे करियर में 463 मैचों की 452 ईनिंग्स में 18426 रन बनाए थे। इसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक दर्ज हैं।
सचिन के रिकॉर्ड को अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा हैं। जिन्होंने 404 मैचों की 380 ईनिंग में 14234 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के नाम 375 मैचों में 13704 रन दर्ज हैं। इसके बाद श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या का नाम है। चौथे स्थान पर काबिज जयसूर्या ने 445 मैचों में 13430 रन बनाए थे। पांचवें स्थान के बल्लेबाज महेला जयवर्धने हैं, जिन्होंने 448 मैचों में 12650 रन बनाए थे। एक्टिव बल्लेबाज विराट कोहली 12584 रनों के साथ छठे स्थान पर काबिज हैं।
और पढ़िए – श्रेयस अय्यर ने फेंकी कमाल की गेंद, स्पिन देख विराट कोहली ने बंद कर लिया मुंह, देखें वीडियो
Most Runs in ODI: ये है सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
1. सचिन तेंदुलकर – 18426 रन
2. कुमार संगाकारा- 14234 रन
3.रिकी पोंटिंग- 13704 रन
4.सनत जयसूर्या- 13430 रन
5.महेला जयवर्धने- 12650 रन
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), एशेन बंडारा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (सी), वानिंदु हसरंगा, जेफरी वांडरसे, चामिका करुणारत्ने, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
22 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
55 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines