IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाले वनडे और टी20 सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। बीसीसीआई ने दोनों ही सीरीज के लिए अलग अलग टीमें घोषित की जिसमें कई चौंकाने वाले नाम शामिल किए गए वहीं कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसमें सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात थी कि टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दोनों ही टीमों में शामिल नहीं किया गया।
लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे पंत
ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में तो अच्छा प्रदर्शन करते हैं और खूब तारीफे भी लूट लेते हैं लेकिन अगर हम वनडे और टी20 की बात करें तो उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पंत का ये साल तो और भी ज्यादा खराब रहा। टी20 इंटरनेशनल में 2022 के प्रदर्शन को देखें, तो ऋषभ पंत ने 25 मैच की 21 पारियों में 21 की औसत 364 रन बनाए हैं। एक अर्धशतक लगाया है. स्ट्राइक रेट 133 का रहा। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम में शामिल तो किया गया था लेकिन सिर्फ एक ही मैच खिलाया गया था जिसमें भी वे फ्लॉप साबित हुए। 2022 में वनडे इंटरनेशनल के प्रदर्शन को देखें, तो ऋषभ पंत ने 10 पारियों में 37 की औसत से 336 रन बनाए। एक शतक और 2 अर्धशतक लगाया।
और पढ़िए – सुनील गावस्कर का बड़ा दावा, वनडे में तिहरा शतक लगाएगा टीम इंडिया का यह बल्लेबाज
क्या वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं पंत?
ऋषभ पंत लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं ऐसे में मैनेजमेंट उन्हें ज्यादा मौके नहीं देना चाहता है क्योंकि वर्ल्ड कप नजदीक है। बीसीसीआई ने केएल राहुल को पंत की पोजिशन के लिए चुना है और उनके आगे विकेटकीपर भी लिखा है जिससे ये साफ संकेत जाता है कि सिलेक्शन कमिटी राहुल को पांचवे नंबर पर खिलाना चाहती है और विकेटकीपर के रुप में तैयार करना चाहती है। ऐसे में अगर बीसीसीआई टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करती है और इसी टीम के साथ वर्ल्ड कप में उतरती है तो पंत की छुट्टी हो सकती है। हालांकि किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने पर या फिर उनके आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने पर इसमें बदलाव हो सकता है।
और पढ़िए – दिल जीत लिया’ Alex Carey की सेंचुरी पर Cameron Green ने उनसे पहले किया सेलिब्रेट, देखें वीडियो
श्रीलंका के खिलाफ T20I के लिए भारत की टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
वनडे सीरीज में उप-कप्तान होंगे पांड्या
वनडे टीम में केएल राहुल ने जगह बनाई है। हार्दिक पांड्या इस सीरीज के लिए उप कप्तान बनाए गए हैं। श्रेयस अय्यर को भी टीम में जगह मिली है। गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक शामिल किए गए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
8 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
28 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines