Rishabh Pant: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. बल्लेबाजों ने बढ़िया प्रदर्शन कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. देवदत्त पडिक्कल ने करियर का पहला शतकर मारकर टीम को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर कर दिया है. खैर पहले दिन मैदान पर ऋषभ पंत भी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे. उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया है. पंत को मुकाबले के पहले दिन ही बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है.
ऋषभ पंत का बड़ा कारनामा
टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह टीम इंडिया के नाम रहा. भारत ने खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए थे. देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद थे. वहीं 27 रन पर ऋषभ पंत उनके साथ क्रीज पर टिके थे. शुभमन गिल बड़ी पारी नहीं खेल पाए. तीसरे सेशन में पंत मैदान पर आए. उन्होंने तीन चौके और एक सिक्स लगाया.
पंत ने जब छक्का लगाया तो उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वो अब टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर बैट्समैन घर से बाहर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को पीछे कर दिया है. पंत अब घर से बाहर 57 छक्के मार चुके हैं. वहीं दूसरे नंबर पर 56 छक्कों के साथ गिलक्रिस्ट मौजूद हैं. लिस्ट में तीसरे नंबर पर एमएस धोनी मौजूद हैं उनके नाम 37 सिक्स है. वैसे फ्यूचर में पंत के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी के लिए भी मुश्किल होगा.
ये भी पढ़ें: गॉल में बजा देवदत्त पडिक्कल का डंका, श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट शतक मारकर रचा इतिहास
ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद
ऋषभ पंत टेस्ट में अपनी आक्रामक पारियों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पहले दिन 36 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली. पंत से अब दूसरे दिन सभी बड़ी पारी की उम्मीद करेंगी. पिच की कंडीशन पंत के हिसाब से ठीक लग रही है. वो स्पिनर्स की तकनीकी को भी समझ गए हैं. अगर पंत मैच के दूसरे दिन शतक मारते हैं तो ये बहुत अच्छी बात होगी. इस पारी के जरिए वो लय प्राप्त कर सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ देवदत्त पडिक्कल से भी दोहरे शतक की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें: IND vs SL, 1st Test: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में रन आउट हुए यशस्वी जायसवाल, सेट होने के बाद गंवाया विकेट
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
42 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा ने किया शानदार रनआउट, न्यूजीलैंड ने गंवाया 5वां विकेट
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
10 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
12 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines