IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा Playing 11 में करेंगे खास बदलाव! क्या श्रेयस अय्यर होंगे बाहर?

IND vs SL, Playing 11 Prediction: श्रीलंका के खिलाफ 2 नवंबर को टीम इंडिया लगातार सातवीं जीत के साथ टिकट टू सेमीफाइनल कंफर्म करना चाहेगी।

IND vs SL Playing 11 Prediction World Cup 2023 India vs Sri Lanka Shreyas Iyer Place in Danger

IND vs SL Playing 11 Prediction World Cup 2023 (Image Credit- twitter)

IND vs SL, Playing 11 Prediction: भारतीय टीम गुरुवार 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ अपना सातवां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेलने उतरेगी। इस मुकाबले में मेन इन ब्लू की नजरें होंगी लगातार 7वीं जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने पर। पर इस मैच से पहले लगातार टीम इंडिया में कुछ बदलाव करने की मांग उठ रही थीं। भारतीय टीम के उपकप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिछले दो मैचों से बाहर हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया था कि हार्दिक श्रीलंका के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे। ऐसे में शमी और सूर्या जो हार्दिक के बाहर होने के बाद टीम में आए उनका खेलना तय है।

विज्ञापन

क्या श्रेयस अय्यर होंगे बाहर?

पर संशय है कि क्या श्रेयस अय्यर को फिर से मौका दिया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि श्रेयस की फॉर्म और शॉर्ट बॉल के सामने कमजोरी पर लगातार सवाल उठते आए हैं। जबकि श्रीलंका के पेसर्स वानखेड़े की उछाल भरी पिच पर भी उन्हें परेशान कर सकते हैं। ऐसे में फिर से सवाल उठ रहा है कि क्या रोहित शर्मा अय्यर को बाहर करेंगे? अगर अय्यर बाहर भी हुए तो किसे मौका मिलेगा, ऐसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर रोहित के बयान पर जाएं तो उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमेशा की तरह वही बयान दिया कि, पिच के हिसाब से प्लेइंग 11 पर अंतिम फैसला होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

गेंदबाजी यूनिट में नहीं होगा बदलाव

लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ 229 रनों का स्कोर डिफेंड करने वाली शानदार गेंदबाजी यूनिट में रोहित शर्मा कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। शमी दो मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं। बुमराह 14 विकेट के साथ टॉप 3 विकेट टेकर्स की लिस्ट में हैं। कुलदीप यादव की फिरकी का भी जलवा दिख रहा है। जबकि सिराज टीम के तीसरे पेसर हैं। ऐसे में यह गेंदबाज कंफर्म खेलेंगे। वहीं ईशान किशन को क्या मौका रोहित देते हैं, इसका इंतजार करना पड़ेगा। वैसे तो टीम इंडिया किसी भी तरह की ढील नहीं देना चाहेगी और फटाफट इस मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट पक्का करेगी।

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित Playing 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/ईशान किशन, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ