हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs SL: 'मजबूर नहीं किया गया...', सूर्या-ईशान पर बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने दिया ये बयान

विज्ञापन
IND vs SL Vikram Rathour

नई दिल्ली: टीम इंडिया रविवार को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेलेगी। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने पहले दो मुकाबले जीत लिए हैं और वह क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। मैच से पहले ये सवाल बार-बार उठ रहा है कि आखिर फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में जगह क्यों नहीं मिली। भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने मैच से पहले इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की। राठौड़ के अनुसार फार्म में चल रहे दोनों बल्लेबाजों को बाहर बैठने के लिए मजबूर नहीं किया गया है। राठौड़ का कहना है कि अन्य खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें अपने मौके का इंतजार करने की जरूरत है।

दूसरे भी अच्छा कर रहे हैं

राठौड़ ने तिरुवनंतपुरम में कहा- “उन्हें बाहर बैठने के लिए मजबूर नहीं किया जाता। मेरा मतलब है कि दूसरे भी अच्छा कर रहे हैं। खिलाड़ी के रूप में वे इसे समझते हैं और उन्हें अपने मौके का इंतजार करने की जरूरत है। वे इसके लिए तैयारी कर रहे हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और जब भी वह अवसर आता है, वे अच्छा करते हैं। उन्होंने कहा- वे अपने स्थान पर बने रहते हैं।”

ईशान फिलहाल सलामी बल्लेबाज

यह पूछने पर कि क्या ईशान को मध्य क्रम में बल्लेबाजी के लिए कहा जा सकता है, राठौड़ ने कहा, ‘फिलहाल उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना गया है, लेकिन बल्लेबाजी इकाई के रूप में हम लचीले हैं और अगर मध्य क्रम में ईशान जैसे किसी को आजमाने की जरूरत है तो हमें यह करना पड़ सकता है। हालांकि उन्हें एक सलामी बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

सूर्या में काफी क्षमता

सूर्या के बारे में राठौड़ ने कहा- “उसमें काफी क्षमता है, वह शानदार फॉर्म में है। उसका रिजर्व में होना बहुत अच्छा है। उम्मीद है कि जब समय आएगा, वह उस अवसर का लाभ उठाएगा। टीम में इस तरह के बहुमुखी खिलाड़ी का होना बहुत अच्छा है।” वनडे वर्ल्ड कप के बारे में राठौड़ ने कहा- “मुझे लगता है कि 20 मैच पर्याप्त हैं, अगर हम खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं, तो यही वह कोर है जिस पर हम ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

जडेजा की वापसी की उम्मीद

राठौड़ ने निचले क्रम के बारे में कहा- अक्षर पटेल वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हम हमेशा मानते हैं कि उनकी बल्लेबाजी में भी काफी क्षमता है। जहां तक ऑलराउंडरों का सवाल है हमारे पास तीन लोग हैं जो अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। मुझे यकीन है रवींद्र जडेजा जल्द ही वापस आएंगे, फिर हमारे पास अक्षर और वाशिंगटन सुंदर हैं जो बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन विकल्पों का होना बहुत अच्छा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola