Mohammed Siraj Gives Award to Grounds Staff: एशिया कप 2023 फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मोहम्मद सिराज की तूफानी गेंदबाजी देख दुनिया दंग रह गई। सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। फाइनल में मोहम्मद सिराज की इस शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। सिराज ने ये अवॉर्ड जीतने के बाद करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। उन्होंने कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में बड़ा ऐलान किया।
ग्राउंड्स स्टाफ को दिया प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
सिराज ने अपना प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड ग्राउंड्स स्टाफ को देने की घोषणा की। सिराज को दी गई राशि ग्राउंड स्टाफ को सौंप दी जाएगी। सिराज को 5 हजार डॉलर यानी लगभग 4.15 लाख रुपये दिए गए थे।
वहीं एसीसी और जय शाह ने भी ग्राउंड स्टाफ के लिए बड़ा ऐलान किया। इस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीलंका के ग्राउंड स्टाफ को 50,000 अमेरिकी डॉलर का चेक सौंपा गया। नेशनल क्यूरेटर गॉडफ्रे डाबरारे ने पुरस्कार लिया।
हर मैच को पूरा कराने की मुमकिन कोशिश
बता दें कि श्रीलंका के ग्राउंड स्टाफ ने बारिश के बीच हर मैच को मुमकिन कराने की पूरी कोशिश की। हर बार जब बारिश आई तो ग्राउंड स्टाफ ने तत्परता से काम किया। पिच और ग्राउंड को पानी भरने से बचाया। वे दिन-रात लगे रहे। सिराज से बेहतर उनकी स्थिति को और कौन जान सकता है। जिनका जीवन खुद तंगहाली में बीता, लेकिन इस गेंदबाज ने सपने देखना नहीं छोड़ा। आज वह अपने देश के लिए एशिया कप का खिताब जीतकर गौरवान्वित है। आखिरकार सिराज ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन और उसके बाद ये बड़ा ऐलान कर करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया।
जय शाह ने की तारीफ
इस जीत पर एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बधाई दी। जय शाह ने ट्वीट कर कहा- 2023 एशिया कप की जीत हमारी एकता और दृढ़ संकल्प का प्रमाण थी। मोहम्मद सिराज का फाइनल में 6 विकेट लेना असाधारण था, लेकिन यह हमारी टीम का संयुक्त प्रयास था जिसने यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी हासिल की। इस शानदार उपलब्धि के लिए भारतीय क्रिकेट टीम और सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई।
(Valium)
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
6 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
57 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines