Live Updates
16:58 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: कोलंबो टेस्ट में जीत के करीब पहुंची टीम इंडिया

बारिश के कारण चौथे दिन का खेल भी जल्दी खत्म हो गया है. हालांकि टीम इंडिया इस मुकाबले में अभी भी आगे नजर आ रही है. दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं. श्रीलंका की टीम के पास सिर्फ 16 रनों की लीड है. टीम इंडिया जीत के फिलहाल बेहद करीब है, बस बारिश ही उनका खेल खराब कर सकती है.

16:41 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: बारिश के कारण चौथे दिन भी रुका खेल

कोलंबो में चौथे दिन भी बारिश ने परेशान किया है. जिसके कारण ही तीसरे सेशन का खेल जल्दी रोकना पड़ा है. फिलहाल मैच में टीम इंडिया ने कमबैक कर लिया है. फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका की टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाकर 229 रन बना लिए हैं. उन्होंने टीम इंडिया पर 16 रनों की बढ़त बना ली है.

---विज्ञापन---

16:03 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा छठा झटका

श्रीलंका की बल्लेबाजी एक बार फिर से लड़खड़ा गई है. 40 रनों के अंदर टीम ने 4 विकेट गंवा दिया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया की स्थिति मैच में मजबूत हो गई है. निरोशन डिकवेला सिर्फ 6 रन बनाकर सारांश जैन का शिकार बने हैं.

15:45 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: दूसरी पारी में श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

श्रीलंका की टीम ने कुछ ही समय में बैक टू बैक विकेट गंवा दिया है. इसी के साथ दूसरी पारी में भी श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. पसिंदु सोरियाबंदरा को मानव सुथार ने 92 रनों पर पवेलियन भेजा है. ऋषभ पंत ने शानदार स्टंपिंग की है.

---विज्ञापन---

15:32 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा चौथा झटका

श्रीलंका की टीम को दूसरी पारी में चौथा झटका लगा है. कप्तान धनंजय डी सिल्वा सिर्फ 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. इसी के साथ मानव सुथार को इस पारी में पहली सफलता मिली है. टीम इंडिया के पास अब कमबैक करने का मौका है.

15:21 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: आखिरी सेशन का खेल हुआ शुरू

चौथे दिन के आखिरी सेशन का खेल शुरू हो गया है. अब श्रीलंका की टीम बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. ऐसे में टीम इंडिया के ऊपर कमबैक का दबाव है. फिलहाल मुकाबला धीरे-धीरे ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है.

---विज्ञापन---

15:04 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: चौथे दिन टी तक मजबूत स्थिति में पहुंची श्रीलंका

चौथे दिन अब टी हो गया है. श्रीलंका की टीम ने दूसरी पारी में 3 विकेट गंवाकर 199 रन बना चुकी है. अब पहली पारी की लीड सिर्फ 14 रन ही बचा है. ऐसे में टीम इंडिया के गेंदबाजों पर दबाव बहुत तेजी से बढ़ गया है.

14:39 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: 50 ओवर के समापन के बाद श्रीलंका का स्कोर 193

श्रीलंकाई टीम ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है. 50 ओवरों के बाद श्रीलंका का स्कोर 193 रन है. पसिंदु सोरियाबंदरा अपने शतक से सिर्फ 12 रन दूर हैं.

---विज्ञापन---

14:08 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: कमिंडू मेंडिस लौटे पवेलियन

44वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर पुल शॉट लगाने के प्रयास में कमिंडू मेंडिस ने शुभमन गिल को कैच थमा दिया. 92 गेंदों में उनकी 55 रन की पारी का समापन हो गया.

श्रीलंका का स्कोर: 178/3 (43.1ओवर)

13:56 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: कमिंडू मेंडिस ने जड़ा अर्धशतक

पसिंदु सोरियाबंदरा के बाद कमिंडू मेंडिस ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. श्रीलंकाई टीम ने अब मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली है.

श्रीलंका का स्कोर: 163/2 (41ओवर)

---विज्ञापन---

13:42 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार

श्रीलंकाई टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है. पसिंदु सोरियाबंदरा 67 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं कमिंडू मेंडिस 82 गेंदों में 43 रन बना चुके हैं.

श्रीलंका का स्कोर: 150/2 (39 ओवर)

13:10 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: पसिंदु सोरियाबंदरा ने जड़ा अर्धशतक

पसिंदु सोरियाबंदरा ने 31वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर जोरदार चौका जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. पहली पारी में भी पसिंदु ने अर्धशतक लगाया था और दूसरी पारी में भी उन्होंने जोरदार बल्लेबाजी की.

श्रीलंका का स्कोर: 112/2 (31 ओवर)

---विज्ञापन---

12:43 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू

दूसरे सेशन की शुरुआत हो गई है. कप्तान शुभमन गिल ने रवींद्र जडेजा को गेंद थमाई है. पसिंदु 35 रन और कमिंडू मेंडिस 10 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

श्रीलंका का स्कोर: 82/2 (22 ओवर)

12:03 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: पहले सेशन में टीम इंडिया का दबदबा

चौथे दिन के पहले सेशन का समापन हो गया है. टीम इंडिया ने इस सेशन में कुल 4 विकेट झटके. लंच तक श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 22 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना चुकी है.

---विज्ञापन---

11:38 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: जडेजा ने मिशारा को भेजा पवेलियन

15वें ओवर में रवींद्र जडेजा की पांचवीं गेंद पर कामिल मिशारा LBW आउट हो गए. उनकी 39 गेंदों में 32 रनों की शानदार पारी का समापन हो गया.

श्रीलंका का स्कोर: 63/2 (13.5 ओवर)

11:34 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: पसिंदु-मिशारा के बीच 50 रन की साझेदारी

पसिंदु सोरियाबंदरा और कामिल मिशारा के बीच 50 रन से अधिक की साझेदारी पूरी हो गई. पहला विकेट गंवाने के बाद श्रीलंकाई टीम ने जोरदार कमबैक कर लिया है.

श्रीलंका का स्कोर: 61/1 (14 ओवर)

---विज्ञापन---

11:15 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: दबाव में श्रीलंका

पहला विकेट गंवाने के बाद श्रीलंकाई टीम दबाव में नजर आ रही है. 10 ओवर में वह सिर्फ 30 रन बनाने में सफल हुए हैं. पसिंदु 12 रन और कामिल मिशारा 15 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

11:32 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: पसिंदु-मिशारा के बीच 50 रन की साझेदारी

पसिंदु सोरियाबंदरा और कामिल मिशारा के बीच 50 रन से अधिक की साझेदारी पूरी हो गई. पहला विकेट गंवाने के बाद श्रीलंकाई टीम ने जोरदार कमबैक कर लिया है.

श्रीलंका का स्कोर: 61/1 (14 ओवर)

---विज्ञापन---

10:44 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: टीम इंडिया ने झटका पहला मैच

श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत निराशाजनक रही है. चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज की शॉर्ट गेंद पर लाहिरू उदारा संतुलन गंवा बैठे, जिसके चलते गेंद हवा में गई और सारांश जैन ने कैच पकड़ा.

श्रीलंका का स्कोर: 5/1 (3.3 ओवर)

10:29 (IST) 26 Aug 2026
IND vs SL Live Score: बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम

फॉलो-ऑन के चलते श्रीलंकाई टीम दोबारा बल्लेबाजी करने उतर गई है. लाहिरू उदारा और कामिल मिशारा पिच पर हैं. प्रसिद्ध कृष्णा को गेंद थमाई गई है.

---विज्ञापन---

IND vs SL 2nd Test Day 4 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट गंवाकर 503 रन बनाए और अपनी पारी घोषित कर दी थी. इसके बाद श्रीलंका की टीम ने पहली पारी में सिर्फ 290 रन बनाए. ऐसे में टीम इंडिया को पहली पारी में 213 रनों की लीड मिली. टीम इंडिया ने जिसके कारण श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला किया.

बारिश के कारण चौथे दिन का खेल भी जल्दी खत्म हुआ. खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए हैं. श्रीलंका की टीम को सिर्फ 16 रनों की बढ़त मिली है. अब आखिरी दिन टीम इंडिया का लक्ष्य होगा कि वो 70 से 80 रनों से पहले ही श्रीलंका के बचे हुए 4 विकेट हासिल कर ले. जिसके बाद टीम इंडिया आसानी से इतने रन बना सकती है. हालांकि बारिश टीम इंडिया का खेल आखिरी दिन भी खराब कर सकती है,

---विज्ञापन---

India vs Sri Lanka 2nd Test: कब और कहां देखें LIVE?

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगी. फैंस इस मैच के चौथे दिन का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं. डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी इस मुकाबले को लाइव देखा सकते हैं.

IND vs SL 2nd Test: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

---विज्ञापन---

श्रीलंका की प्लेइंग 11: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.

SL vs IND 2nd Test Cricket Match: मौसम और पिच का रिपोर्ट

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में बल्लेबाजों को काफी मदद मिल रही है. हालांकि, चौथे और पांचवें दिन इस पिच पर स्पिन गेंदबाज भी घातक साबित होते हैं. ऐसे में दोनों टीमों के लिए स्पिन गेंदबाज अब मैच में अहम किरदार निभा सकती है.

---विज्ञापन---

कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन बारिश की संभावना काफी अधिक है. सुबह 10 बजे बारिश के आसार 49% है और शाम में भी बरसात हो सकती है. पिछले तीन दिनों की तरह चौथे दिन के खेल पर भी बारिश का प्रभाव होगा.

India vs Sri Lanka: हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक कुल 47 टेस्ट मैच हुए हैं, जिसमें से टीम इंडिया को 23 मैच मुकाबलों में जीत मिली है. श्रीलंका सिर्फ 7 मैचों में ही जीत हासिल कर पाई है. दोनों टीमों के बीच 17 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं.

---विज्ञापन---