India vs Sri Lanka, Shubman Gill: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 165 रनों से शानदार जीत दर्ज की. 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम पांचवें दिन 206 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. यह भारत का 600वां टेस्ट मैच था, जिसमें टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. मैच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल बेहद खुश नजर आए. गिल ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार की जमकर तारीफ की है.
गॉल टेस्ट में जीत के बाद क्या बोले कप्तान शुभमन गिल?
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “यह जीत स्पेशल है. अपने देश के लिए 600वां टेस्ट मैच जीतना बहुत खास है. यह हमारे लिए संतोषजनक जीत है. मुझे लगता है कि हम एक अच्छी स्थिति में थे. लेकिन यहां आकर, मौसम की वजह से पक्का नहीं था कि मैच चलेगा या नहीं, हम पर थोड़ा दबाव था. लेकिन मुझे लगता है कि टीम ने बहुत अच्छा रिस्पॉन्स दिया.”
गिल ने आगे कहा, “हम दूसरी पारी में लगभग 400 रन बनाना चाहते थे. लेकिन पिच ऐसी थी कि रन बनाना आसान नहीं था. हम तीसरी इनिंग में थोड़ा और अग्रेसिव होकर खेलना चाहते थे क्योंकि हमें पता नहीं था कि हम चौथे और 5वें दिन कितने ओवर फेंक पाएंगे. इसी चक्कर में, हमने कुछ शुरुआती विकेट खो दिए. लेकिन मुझे लगता है कि हम फिर भी अच्छी स्थिति में थे.”
मान सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर की तारीफ
गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 10 विकेट चटकाए. सुथार ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. गिल ने सुथार की तारीफ करते हुए कहा कि, “उन्होंने शानदार बॉलिंग की है. चाहे वो भारत में खेला गया अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मैच हो या फिर यह मैच. वह बहुत होनहार खिलाड़ी लगते हैं. ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकते हैं.”
वहीं, देवदत्त पडिक्ल की बल्लेबाजी की सहराना करते हुए गिल ने कहा, “उन्हें खेलते हुए देखना शानदार था. शतक बनाने के बाद भी जिस तरह से उन्होंने अपनी पारी जारी रखी और हमारे लिए बड़ा स्कोर बनाया, वही एक कॉम्पिटिटिव मैच और अच्छी स्थिति के बीच का फर्क है. दूसरी पारी में भी उनकी बैटिंग, जिस तरह से उन्होंने खेला और स्पिनरों पर हावी रहे, उसे देखना बहुत सुखद था.” बता दें कि, पडिक्कल ने मैच की दोनों पारियों में कुल मिलाकर 211 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: यशस्वी जायसवाल के ‘जाल’ में फंसे डिकवेला, अगली ही गेंद पर गंवाया विकेट, VIDEO वायरल
‘WTC फाइनल है मुख्य लक्ष्य’
कप्तान गिल ने आगे कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल पहुंचना है. उन्होंने कहा, “WTC फाइनल हमारा मुख्य लक्ष्य है, जिसके लिए हम खेल रहे हैं. टेस्ट मैच जीतना आसान नहीं होता और यह जीत बहुत सुखद है.” बता दें कि, इस जीत से भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में जबरदस्त फायदा हुआ है. भारत अभी भी 5वें स्थान पर बनी हुई है, लेकिन इस जीत के बाद टीम के खाते में 12 अहम अंक जुड़ गए हैं. भारत के पास अब 64 नंबर हो गए हैं और PCT भी बढ़कर 53.33 हो गया है.
ये भी पढ़ें- WTC Points Table: भारत के गॉल टेस्ट जीतते ही बदला समीकरण, जानें किस नंबर पर है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines