हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, दूसरे दिन बल्लेबाजी करेंगे केएल राहुल, कोच ने चोट पर दिया अपडेट

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल को चोट आई थी. भारतीय उपकप्तान की फिटनेस को लेकर फैंस चिंतित थे. अब बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने राहुल को लेकर अपडेट दिया.

विज्ञापन
राहुल की चोट पर आया अपडेट (Image: ANI)

Update on KL Rahul: टीम इंडिया की श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में शुरुआत अच्छी रही. भारत ने पहले दिन 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए. केएल राहुल 77 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और देवदत्त पडिक्कल के साथ उनकी 150 से अधिक रन की साझेदारी हो गई थी. हालांकि, राहुल अचानक दर्द में नजर आए और वह अपना बल्ला भी नहीं पकड़ पा रहे थे. इसी वजह से उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं आए. अब भारतीय कोच सितांशु कोटक ने राहुल को लेकर अपडेट दिया.

केएल राहुल की चोट पर आया अपडेट

भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पहले दिन के समापन के बाद केएल राहुल की चोट को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने साफ कर दिया कि राहुल दूसरे दिन बल्लेबाजी कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘केएल राहुल ने बहुत अच्छी तरह बल्लेबाजी की. मुझे लगता है कि उन्हें सिर्फ क्रैम्प आए थे और इसी वजह से वह दिन के अंत तक ठीक भी हो गए थे. शायद उन्हें हैमस्ट्रिंग, ग्रोइन या हाथ में क्रैम्प आया हो. हालांकि, अभी राहुल बिल्कुल ठीक लग रहे हैं और वह दूसरे दिन खेलने जितने फिट हैं.’

ये भी पढ़ें:- 8 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

विज्ञापन

केएल राहुल की जमकर की तारीफ

सितांशु कोटक ने केएल राहुल की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘वह भारत के लिए वनडे में नंबर 5-6 पर खेलते हैं. वह टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं और इसी वजह से किसी भी नंबर पर खेलकर टीम की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं. इस तरह का खिलाड़ी होना शानदार बात है. रेड बॉल क्रिकेट में वह ओपनिंग करते हैं और जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर चलते हैं. वह निरंतर रूप से अच्छा कर रहे हैं.’

अब दूसरे दिन टीम इंडिया 450-500 रन के आंकड़े तक पहुंचने का लक्ष्य बनाएगी. देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत और केएल राहुल का इसमें बड़ा किरदार निभाना होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- मैच के दौरान गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था क्रिकेटर, BCCI ने उठाया कड़ा एक्शन, लगने वाला था 2 साल का बैन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola