IND vs SL: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 की राह बहुत ही मुश्किल हो गई है. भारतीय क्रिकेट टीम को अपने ज्यादातर मुकाबले जीतने होंगे. ऐसी स्थिति में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में जीत दर्ज करना टीम इंडिया के लिए बहुत ही अहम होगा. इस मुकाबले के ड्रॉ होने पर टीम इंडिया के लिए समीकरण बहुत ज्यादा बदल सकते हैं. जिसके कारण ही आखिरी दिन श्रीलंका की टीम बारिश होने की उम्मीद कर रही होगी.
टीम इंडिया के लिए कोलंबो में जीत है जरूरी
अगर कोलंबो टेस्ट मैच में टीम इंडिया को जीत मिली, तो वो 57.58 जीत प्रतिशत के साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी. इसी के साथ भारतीय टीम के लिए आगे होने वाले मुकाबले थोड़े आसान हो जाएंगे. हालांकि अगर टीम इंडिया को इस मुकाबले में हार मिली, तो उनके लिए फाइनल की राह बहुत ही मुश्किल हो जाएगी. हार मिलने पर बाकी के 7 मुकाबले करो या मरो वाले हो जाएंगे.
फिलहाल कप्तान शुभमन गिल ये नहीं चाहेंगे. हालांकि हार मिलने के बाद भी टीम इंडिया टेबल में 5वें नंबर पर ही रहने वाली है. इसके अलावा ड्रॉ होने पर भी टीम इंडिया को बड़ा नुकसान होगा. मुकाबला ड्रॉ पर अगर खत्म हुआ तो टीम इंडिया रहेगी 5वें नंबर पर ही, लेकिन उनके पॉइंट 51.52 हो जाएंगे. ऐसी स्थिति में टीम इंडिया के लिए आगे की राह बिल्कुल भी आसान नहीं होगी. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इसी कारण कोलंबो टेस्ट मैच जीतना बहुत ज्यादा अहम हो गया है.
बड़े टेस्ट से गुजर रहे हैं कप्तान शुभमन गिल
आईसीसी ने जब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की, तो पहले संस्करण के फाइनल में टीम इंडिया पहुंची थी. जिसके बाद तीसरे संस्करण में टीम इंडिया फेल हो गई थी. जिसके बाद ही टेस्ट टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. ऐसे में अगर एक बार फिर से टीम इंडिया ने फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं किया, तो कप्तान शुभमन गिल के लिए मुश्किलें बढ़ जाएगी.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया के इन 3 फैसलों से बदला कोलंबो टेस्ट मैच, आखिरी दिन होगी असली परीक्षा
हेड कोच गौतम गंभीर भी फिलहाल आलोचकों के निशाने पर हैं. ऐसे में उनके लिए भी कोलंबो में जीत बहुत जरूरी है. हालांकि फिलहाल मैच की स्थिति को देखें तो बारिश ही श्रीलंका टीम को बचा सकती है. अगर पूरे दिन का खेल हुआ, तो टीम इंडिया की जीत लगभग पक्की ही नजर आ रही है. कोलंबो का विकेट फिलहाल बल्लेबाजों के लिए बहुत ही मुश्किल हो गया है. ऐसे में श्रीलंका के लोअर आर्डर के बल्लेबाजों को मुश्किल होने वाली है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारत की जीत में बारिश बन सकती है विलेन, जानें पांचवें दिन कैसा रहेगा मौसम?
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
17 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
22 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines