IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. जिसके लिए फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम जमकर तैयारी कर रही है. टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बने रहने के लिए इस सीरीज में जीत दर्ज करना बहुत ही अहम है. जिसके कारण ही बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट इस सीरीज की तैयारी में कोई कमी नहीं कर रही है. इसी कारण अब रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाया है.
टीम इंडिया से जुड़े ये 2 स्टार खिलाड़ी!
क्रिकबज की नई रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई और भारतीय टीम मैनेजमेंट ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारी के लिए बड़ा कदम उठाया है. मैनेजमेंट ने स्टार स्पिनर हर्ष दुबे और तनुष कोटियन को बतौर नेट बॉलर टीम के साथ जोड़ा है. ये दोनों श्रीलंका भी टीम इंडिया के लिए साथ जाने वाले हैं. जिससे श्रीलंका में भी टीम बहुत अच्छी तैयारी कर सके. श्रीलंका की पिचों में स्पिनरों को बहुत ही मदद मिलती है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट अपने सभी स्टार बल्लेबाजों को स्पिनरों के खिलाफ पूरी तरह से तैयार करना चाहती है. हाल के समय में स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत ही शर्मनाक रहा है. ऐसे में बीसीसीआई नहीं चाहती है कि भारतीय बल्लेबाज अपनी गलती दोबारा दोहराए.
ये भी पढ़ें: चेन्नई में दिखा महेंद्र सिंह धोनी का नया अंदाज, बाइक रेस करते हुए नजर आए दिग्गज कप्तान
दोनों स्टार गेंदबाज रह चुके हैं टीम इंडिया का हिस्सा
आपको बता दें कि तनुष कोटियन और हर्ष दुबे दोनों ही एक समय में टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने के बाद कोटियन को बतौर ऑफ स्पिनर टीम के साथ जोड़ा गया था. वहीं हर्ष दुबे अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का हिस्सा थे. इसके अलावा मुख्य टीम में भी रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव और मानव सुधार भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में अभ्यास की कमी का बहाना अब भारतीय बल्लेबाज नहीं दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कौन हैं शुभमन गिल की जगह कप्तान बने कन्हैया वधावन? अर्शदीप सिंह भी उनकी टीम का हिस्सा
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
27 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
53 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines