IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम अब श्रीलंका दौरे पर पहुंच चुकी है. हालांकि इस दौरे से पहले अब तक टीम इंडिया को सिर्फ बुरी खबर ही सुनने को मिल रही थी. स्टार खिलाड़ियों की इंजरी से टीम पहले से ही परेशान नजर आ रही है. टीम इंडिया जब श्रीलंका के लिए रवाना हुई, तो टीम का स्टार खिलाड़ी ट्रैवल नहीं किया है. अब टीम इंडिया के नए नंबर 3 साई सुदर्शन को लेकर एक बड़ी खबर आई है. जिससे कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर बहुत खुश होंगे.
टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी
क्रिकबज की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक साई सुदर्शन अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अब बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी है. खबरों के मुताबिक सुदर्शन 8 अगस्त को टीम के साथ श्रीलंका में जुड़ सकते हैं. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर मौजूदा समय में सुदर्शन पर बहुत ज्यादा निवेश कर रहे हैं. इंग्लैंड दौरे से उन्हें लगातार खेलने का मौका मिल रहा है. ऐसे में इस अहम दौरे पर उनकी जरूरत टीम को बहुत ज्यादा है. हाल में ही सुदर्शन ने इंडिया ए के साथ श्रीलंका का दौरा किया था. जहां पर उन्होंने 4 पारियों में 166 की बहुत ही शानदार औसत से 332 रन बनाए थे. श्रीलंकाई गेंदबाजों के पास उनका कोई तोड़ नहीं नजर आ रहा था.
ये भी पढ़ें: ODI World Cup 2027 को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्वालीफायर की तारीखों का हुआ खुलासा
साई सुदर्शन को करना होगा बड़ा कारनामा
अब तक साई सुदर्शन ने टीम इंडिया के लिए 7 टेस्ट मैच की 12 पारियां खेली हैं. जिसमें उन्होंने 31.91 की औसत से 383 रन बनाए हैं. जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल है. श्रीलंका में टीम इंडिया को स्पिन विकेट मिलने वाली है. जहां पर सुदर्शन का रोल बहुत ही अहम हो जाता है. स्पिनरों के खिलाफ सुदर्शन का रिकॉर्ड अच्छा है. ऐसे में अगर वो इस सीरीज में रन बनाते हैं, तो टीम में उनकी जगह पक्की हो जाएगी. वहीं अगर वो फेल हो गए, तो उन्हें बाहर करके देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: VVS लक्ष्मण बने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर तो कितनी होगी सैलरी? जानिए हर साल कितनी होगी कमाई
संबंधित खबरें
IND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
4 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines