हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: गॉल टेस्ट के आखिरी दिन ये 3 खिलाड़ी भारत के लिए बन सकते हैं खतरा, पहली पारी में किया था परेशान

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम गॉल टेस्ट मैच में जीत के बेहद करीब नजर आ रही है. आखिरी दिन जीत के लिए भारत को 6 विकेट की जरूरत है. ऐसे में श्रीलंका की टीम दबाव में नजर आ रही है, लेकिन इस टीम के पास दबाव से निकालने वाले बल्लेबाज भी मौजूद हैं.

विज्ञापन
Sri Lanka Test Team (PIC Credit -AI)

IND vs SL: टीम इंडिया जहां गॉल टेस्ट मैच के आखिरी दिन जीत का सपना लेकर उतरने वाली है. श्रीलंका की टीम फिलहाल मैच में बहुत पीछे नजर आ रही है. हालांकि उनके फैंस की उम्मीदें अभी भी थोड़ी बहुत जिंदा हैं. श्रीलंका क्रिकेट टीम के पास 3 ऐसे बल्लेबाज फिलहाल नजर आ रहे हैं, जो आखिरी दिन मैच पलट सकते हैं. ऐसे में टीम इंडिया को इन 3 खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर चाहेंगे कि ये तीनों ही खिलाड़ी पहले सेशन में ही आउट हो जाएं. 

धनंजय डी सिल्वा 

श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और 21 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने थे. दूसरी पारी में भी वो जडेजा का शिकार बन गए थे, लेकिन गेंद नो बॉल हो गई. इस जीवनदान का फायदा उठाकर डी सिल्वा चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 31 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं. आखिरी दिन कप्तान धनंजय डी सिल्वा टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. डी सिल्वा तेजी से रन बनाने के साथ ही संभल कर भी बल्लेबाजी करते हैं.

सोनल धीनुष्का 

युवा बल्लेबाज सोनल धीनुष्का ने पहली पारी में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. सोनल ने एक छोर संभाल कर बल्लेबाजी की और 168 गेंदों में 100 रन बनाए थे. जिसके कारण ही टीम इंडिया के गेंदबाज इस बल्लेबाज के खिलाफ दबाव में नजर आ रहे हैं. दूसरी पारी के दौरान भी सोनल ने चौथे दिन का खेल खत्म तक नाबाद 25 रन बनाए हैं. इस दौरान टीम इंडिया उनके खिलाफ एक भी चांस नहीं बना सकी है. ऐसे में गॉल टेस्ट मैच के आखिरी दिन सोनल से टीम इंडिया को बच कर रहना होगा. सोनल लंबी बल्लेबाजी करने की कला जानते हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: जायसवाल से लेकर गिल तक, दूसरी पारी में फ्लॉप हुए ये 5 खिलाड़ी

निरोशन डिकवेला 

विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने पहली पारी में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की थी. डिकवेला ने 115 गेंदों में 80 रन बनाए थे. उनकी इस पारी के कारण ही टीम इंडिया को बड़ी लीड नहीं मिल सकी थी. अब दूसरी पारी में भी डिकवेला अपने उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे. ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को डिकवेला के खिलाफ एक अलग प्लान के साथ उतरना होगा. जिससे उन्हें जल्दी पवेलियन भेजा जा सके. निरोशन अगर पिच पर टिक गए, तो मैच का रुख पलट सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने की बड़ी गलती, टीम इंडिया को पड़ सकती है बहुत भारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola