हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs SL: सुनील गावस्कर ने अब BCCI की ट्रेनिंग सिस्टम पर खड़े किए सवाल, मैच फिटनेस पर भी बोले 

IND vs SL: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों के इंजर्ड होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है. गॉल टेस्ट मैच के दौरान भी केएल राहुल को समस्या आई थी. जिस पर अब पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने नाराजगी जताई है.

विज्ञापन
Pic Credit- ANI

IND vs SL: टीम इंडिया पिछले 2 सालों से बहुत ज्यादा इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं. एक साथ 9 से 10 खिलाड़ी फिलहाल चोटिल हैं. जिसके कारण ही बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. श्रीलंका और टीम इंडिया के बीच गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान भी ये समस्या देखने को मिली. जिससे अब पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर बिल्कुल भी खुश नहीं है. उन्होंने बीसीसीआई की ट्रेनिंग सिस्टम पर ही बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. 

सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई पर खड़े किए सवाल 

मौजूदा समय में टीम इंडिया के 10 खिलाड़ी चोटिल हैं. जिसमें जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे सुपरस्टार के नाम भी शामिल हैं. इस बारे में चर्चा करते हुए मिड-डे के कॉलम में सुनील गावस्कर ने लिखा, ‘बुमराह के घुटने में चोट है, लेकिन ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं. साफ है कि उनकी ट्रेनिंग में कुछ गड़बड़ है और इसी वजह से बार-बार हैमस्ट्रिंग इंजरी हो रही है. ये चोटें तब लगती हैं जब वे इंडिया के लिए खेल रहे होते हैं, लेकिन बदकिस्मती से, इसका दोष BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के फिजियो पर डाल दिया जाता है.’  

ये भी पढ़ें: IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल ने खोल दिए धमाकेदार कमबैक के राज, स्पिन के खिलाफ बनाया था प्लान

विज्ञापन

मैच फिटनेस को लेकर बोले सुनील गावस्कर 

हाल के समय में खिलाड़ी मैच फिटनेस से ज्यादा समय जिम में बिता रहे हैं. जिसके बारे में बात करते हुए सुनील गावस्कर ने लिखा, ‘तथाकथित बायोमैकेनिक्स, जिसमें एक बॉलर प्रैक्टिस नेट्स में सिर्फ कुछ ही गेंद फेंक सकता है, एक सवाल उठाने वाली वाली प्रैक्टिस है. IPL में भी, यह पता चला है कि कुछ विदेशी फिजियो बॉलर्स को नेट्स में 20 से ज्यादा गेंदें फेंकने की इजाजत नहीं देते हैं. अगर मैच में आप 24 गेंदें फेंकेंगे, यानी अगर आप नो-बॉल और वाइड नहीं फेंकते हैं, तो नेट्स में कम गेंदें फेंकने से क्या फायदा होगा? यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर अच्छी तरह से और गहराई से सोचने की जरूरत है कि ये चोटें बार-बार क्यों हो रही हैं. जिम फिट होने से ज्यादा जरूरी मैच फिट होना है. लेकिन फिर, शायद मैं उस पीढ़ी से हूं. जिसके फिटनेस को लेकर अलग विचार थे.’ 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाए 9 रन तो बन जाएगा बड़ा रिकॉर्ड, 19 सालों के बाद होगा ऐसा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola