IND vs SL: साई सुदर्शन इंजरी के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए. जिसके कारण ही अभ्यास मैच में देवदत्त पडिक्कल को नंबर 3 पर भेजा गया. जहां पर उन्होंने शानदार शतक जड़ा था. इसकी वजह से उन्हें गॉल टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला. जहां पर भी उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया है. जिसके बाद अब उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के पीछे का राज भी खोला है. स्पिन के खिलाफ उन्होंने खास प्लान बनाया था.
देवदत्त पडिक्कल ने खोला शानदार बल्लेबाजी का राज
गॉल टेस्ट मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने 230 गेंदों में 167 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का जड़ा. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद सोनी स्पोर्ट्स से बात करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने कहा, ‘निश्चित रूप से मैंने इस पल का सपना देखा था. पिछले 2 सालों से मैं कड़ी मेहनत कर रहा था ताकि जब मुझे मौका मिले तो कुछ खास कर सकूं. ऐसा कर पाने से मैं बेहद खुश हूं.’
स्पिन के खिलाफ अपने प्लान को लेकर पडिक्कल ने कहा, ‘जब आप स्पिन खेल रहे हों तो दिमाग में कुछ प्लान होना जरूरी है. आप मैदान पर जाकर हर गेंद पर सिर्फ प्रतिक्रिया देने की उम्मीद नहीं कर सकते. आपके दिमाग में कुछ ऐसे शॉट होने चाहिए जिन्हें आप क्रीज पर उतरते ही खेलना चाहते हैं. इससे गेंदबाज पर भी दबाव बनाया जा सकता है.’
ये भी पढ़ें: IND vs SL: प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाए 9 रन तो बन जाएगा बड़ा रिकॉर्ड, 19 सालों के बाद होगा ऐसा
पडिक्कल को खूब पसंद है बल्लेबाजी करना
शतक पूरा होने के बाद भी देवदत्त पडिक्कल ने बहुत ही समझदारी के साथ बल्लेबाजी की. जिसके बारे में बात करते हुए पडिक्कल ने कहा, ‘मुझे बल्लेबाजी करना पसंद है। शतक पूरा करते ही राहत महसूस होना और थोड़ा एकाग्रता गवां देना आसान है. मेरे लिए हालांकि शतक के बाद की अगली 20-30 गेंदें बेहद महत्वपूर्ण होती हैं और मैं उस दौरान पूरी तरह एकाग्र रहने की कोशिश करता हूं. शतक के बाद शुरुआती 10 गेंदें निकालने के बाद मेरा काम काफी आसान हो जाता है.’
ये भी पढ़ें: IND vs SL: ध्रुव जुरेल ने बताया शानदार बल्लेबाजी के पीछे का राज, ड्रेसिंग रूम को लेकर किया खुलासा
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
14 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
21 mins agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
32 mins agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
1 hr agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
2 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
4 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines