Mohammed Siraj India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final: मोहम्मद सिराज…हैदराबाद के इस गेंदबाज ने एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक गेंदबाजी कर महफिल लूट ली। सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उन्होंने इतनी घातक गेंदबाजी की कि श्रीलंका के बल्लेबाजों को क्रीज पर खड़ा रहना मुश्किल हो गया। श्रीलंका की पूरी टीम महज 50 रन पर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। सिराज अपनी टीम को एशिया कप का खिताब दिलाने के लिए बेकरार नजर आए। आखिरकार उनका ये सपना पूरा हो गया।
ये एक सपने जैसा लगता है
मोहम्मद सिराज ने ऐतिहासिक गेंदबाजी कर कहा- ये एक सपने जैसा लगता है। एहसास हुआ कि आपको वही मिलता है जो आपके भाग्य में है। पिछली बार मैंने श्रीलंका के खिलाफ त्रिवेन्द्रम में ऐसा ही कारनामा किया था। आज मुझे 4 विकेट जल्दी मिल गए। फिर भी मैं कहूंगा कि आज मैंने ज्यादा कोशिश नहीं की।
सिराज ने अपनी गेंदबाजी के राज खोलते हुए कहा- मैंने हमेशा व्हाइट बॉल क्रिकेट में स्विंग की तलाश की है। पिछले मैचों में मुझे कुछ खास सफलता नहीं मिली, लेकिन आज यह स्विंग कर रहा था। मुझे आउटस्विंगर से अधिक विकेट मिले।
टीम के लिए एक या दो रन बचाना चाहता था
वहीं मैच के बाद सिराज ने कहा- मुझे सही एरिया पर हिट करना था। दो मैचों से इस विकेट पर सीम हो रहा था, लेकिन आज यहां स्विंग हुआ। मैंने बॉल को थोड़ा ऊपर डालने के बारे में सोचा। इसलिए मुझे सफलता मिली। पिच पर स्विंग बहुत अच्छा हुआ। सिराज ने पांड्या और बुमराह के सपोर्ट की बात कही। उन्होंने फॉलो थ्रू से बॉल के पीछने भागने की भी वजह बताई। सिराज ने कहा- मैंने सोचा कि टीम के लिए एक या दो रन बच जाएं तो बेहतर होगा।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines