Update on Mohammed Siraj: कोलंबो में हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मोहम्मद सिराज फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए थे. पहली पारी में एक कैच पकड़ते समय सिराज अपनी पसलियों के बल गिर गए, जिसके बाद वह बेहद दर्द में नजर आए और मैदान से बाहर चले गए. हालांकि, उन्होंने जल्द ही वापसी की लेकिन वह छोटे रनअप से गेंदबाजी कर रहे थे और उनकी स्पीड कम हो गई थी. सिराज की इस चोट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी. हालांकि, कप्तान शुभमन गिल ने साफ कर दिया है कि मोहम्मद सिराज फिट हैं.
मोहम्मद सिराज को लेकर गिल ने क्या कहा?
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद सिराज की चोट को लेकर शुभमन गिल ने बात की. उन्होंने बताया कि जैसा फैंस को लग रहा है, वैसा कुछ नहीं है. उनके अनुसार, सिराज फिट हैं और लय नहीं बना पाने के कारण वह तेज गति से गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने कहा, ‘पहली बात तो यह है कि मोहम्मद सिराज चोटिल नहीं हैं. उन्हें पहले टेस्ट में अच्छा महसूस नहीं हो रहा था. उन्होंने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था.’
गिल ने आगे कहा, ‘वह कुछ महीनों बाद खेल रहे थे. कई बार लय में आने में समय लगता है. पहले मैच में भी हमें ऐसा लगा कि वह धीमी गति से गेंदबाजी कर रहे हैं. हालांकि, कई बार लगातार खेलने से आप लय पकड़ लेते हैं. चोट की जहां तक बात आती है, तो ऐसा कुछ नहीं है.’
ये भी पढ़ें:- कोलंबो में टीम इंडिया जीती या हार गई? स्कोरकार्ड कुछ और कहता है, कहानी कुछ और!
मैच ड्रॉ होने पर क्या बोले शुभमन गिल?
एक मौके पर मैच टीम इंडिया की पकड़ में था और लग रहा था कि पांचवें दिन वह जीत जाएंगे. हालांकि, श्रीलंकाई टीम ने पूरे दिन बल्लेबाजी करके मैच को ड्रॉ करा दिया. इसी पर गिल ने कहा, ‘यह काफी निराशाजनक है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, विकेट घीमा हो गया. ऐसा नहीं था कि गेंद हिल नहीं रही थी. जब गेंद बहुत ज्यादा स्पिन हो रही थी, तब विकेटों का महत्व कम हो गया था. विकेट एकदम फ्लैट नहीं था.’
गिल का मानना था कि श्रीलंकाई टीम रन बनाने की कोशिश नहीं कर रही थी, जिस वजह से विकेट झटकना थोड़ा कठिन हो गया. उन्होंने आगे कहा, ‘जब आप शॉट खेलने की कोशिश नहीं करते और रन भी नहीं बनाते, तो विकेट लेना मुश्किल हो जाता था. हमने कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए. मुझे नहीं लगता कि हमारी कोशिशों में कोई कमी थी. स्पिन गेंदबाजों ने तीन दिन तक 50-60 ओवर फेंके.’
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: सोनल दिनुशा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रूट को छोड़ दिया पीछे
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
40 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
42 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
57 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines