IND vs SL: भारत और श्रीलंका के खिलाफ आज से तीन टी-20 मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है, भारत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला मैच खेलेगा। टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या के पास है, ऐसे में कप्तान ने बड़ी रणनीति बनाई है, ताकि श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की जा सके।
बॉडी लैंग्वेज से प्रेशर बनाए
हार्दिक पंड्या का कहना है कि ‘एशिया कप में भले ही हम श्रीलंका से हारे थे, उसे हमें भूलना होगा और आगे बढ़ना होगा, मैं भरोसा दिलाता हूं कि मैच में हमारे खिलाड़ी दबाव बनाने के लिए श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर किसी भी प्रकार का स्लेजिंग नहीं करेंगे, क्योंकि हम उन पर बॉडी लैंग्वेज से ही दवाब बना सकते हैं।’
निडर होकर खेलो
कप्तान पंड्या ने कहा कि ‘अभी तक हम टी-20 में बेहद रक्षात्मक खेल रहे थे, लेकिन अब हमें खुलकर खेलना होगा। लंका के खिलाफ मैं चाहता हूं कि खिलाड़ी निडर होकर खुद को एक्सप्रेस करें। कोई अपने ऊपर दवाब बिल्कुल भी न ले और दम से क्रिकेट खेले मैं उनका पूरा साथ दूंगा।’
ऐसा हो सकता है टीम कॉम्बिनेशन
पहले टी-20 में भारत के लिए मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा और संजू सैमसन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज रहेंगे। वहीं इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक एक साथ नजर आ सकते हैं। इन दोनों के पास अच्छी खासी रफ्तार है, जो वानखेड़े की पिच पर धमाल मचा सकते हैं। नीचे जानिए पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11..
पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन (विकेटकीपर) शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
22 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
25 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
50 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
51 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines