Dinesh Chandimal Injury: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में श्रीलंका बैकफुट पर नजर आ रहा है और टीम इंडिया ने अब तक पूरी तरह से डॉमिनेट किया है. चौथे दिन श्रीलंका की परेशानी और बढ़ गई, क्योंकि उनके सबसे अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए. उन्हें इसी वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है. दरअसल, फील्डिंग करते हुए दिनेश को चोट आई और अब उनके दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने पर सस्पेंस है.
दिनेश चांदीमल अस्पताल में हुए भर्ती
दिनेश चांदीमल को दाएं कंधे और गर्दन में चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा. गॉल टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी. चौथे ओवर के अंत में फील्डिंग करते हुए दिनेश चांदीमल ने डाइव लगाई. इसी बीच वो बाउंड्री बचाने के चक्कर में अजीब तरह से गिर गए. 36 साल के इस बल्लेबाज को तुरंत ही कंधे और गर्दन में दर्द महसूस हुआ, जिस वजह से वह मैदान से बाहर चले गए.
श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी स्टेटमेंट में बताया कि फिजियो और डॉक्टर ने मैदान पर दिनेश चांदीमल की जांच की. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी उनकी गर्दन और कंधे के स्कैन होंगे. स्कैन के आधार पर चांदीमल की मैदान पर वापसी निर्भर करेगी. अगर उनकी चोट गंभीर हुई, तो शायद वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए न आ पाएं.
ये भी पढ़ें:- डेब्यू पर बनाए थे सिर्फ 12 रन, फिर विराट कोहली ने ऐसे लिखी ‘किंग’ बनने की कहानी, 18 साल के करियर पर एक नजर
पहली पारी में फ्लॉप रहे चांदीमल
दिनेश चांदीमल भले ही श्रीलंका के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन भारत के खिलाफ पहली पारी में वह अपनी छाप नहीं छोड़ पाए. आठवें ओवर में मानव सुथार की गेंद पर चांदीमल विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे. 16 गेंदों में 4 रन की उनकी इस पारी का अंत हो गया. श्रीलंकाई टीम 284 रन पर आउट हो गई. अभी टीम इंडिया के पास बढ़त है और वह श्रीलंका को बड़ा लक्ष्य देना चाहेगी. देखना होगा कि चांदीमल बल्लेबाजी करने उतरते हैं या नहीं.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 के लिए बांग्लादेश ने किया महिला टीम का ऐलान, निगार सुल्ताना को सौंपी कप्तानी
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
30 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
57 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines