Team India Squad Change: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. इस बड़ी सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं. सभी के मन में सवाल था कि आखिर टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह की जगह कौन लेगा अब BCCI ने आधिकारिक रूप से बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है.
BCCI ने किया बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान
BCCI ने X पर पोस्ट डालते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा होंगे. BCCI ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में बताया कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बाएं घुटने में लगी चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाए हैं. इसी वजह से वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. चयन समिति ने बुमराह की जगह आकिब नबी को टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह दी है.
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका दौरे से पहले बदल गया टीम इंडिया का कोच, BCCI ने 57 साल के पूर्व क्रिकेटर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
आकिब नबी का कैसा है रिकॉर्ड?
जम्मू-कश्मीर के 29 वर्षीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने पिछले दो रणजी सीजन में 104 विकेट झटके हैं. 2025-26 के सीजन में नबी के नाम 60 विकेट थे. जम्मू-कश्मीर की रणजी ट्रॉफी जीत में उनका काफी अहम किरदार रहा था. पिछले कुछ समय से आकिब इंडिया A स्क्वाड का हिस्सा थे. वह श्रीलंका दौरे पर भी गए थे, जहां उन्होंने दो मैचों में कुल 6 विकेट झटके थे. BCCI ने प्रदर्शन के आधार पर आकिब को भारतीय टेस्ट स्क्वाड में जगह दी है.
IND vs SL टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से शुरू होगा. गॉल में यह मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका से 23 अगस्त को दूसरे टेस्ट में होगी. कोलंबो में दोनों देशों के बीच यह मैच होगा. टीम इंडिया को अगर WTC फाइनल की रेस में बने रहना है, तो उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट किसी भी हालत में जीतने होंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: BCCI का बड़ा ऐलान, जसप्रीत बुमराह की जगह इस स्टार गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
23 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
41 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines