हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: आईसीसी ने अब श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या को सुनाई सजा, अंपायर से असहमति जताना पड़ा भारी

IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जहां पर पहले टेस्ट मैच की तरह ही टीम इंडिया का दबदबा साफ नजर आ रहा है. हालांकि इस मुकाबले में खिलाड़ी बहुत भावुक नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही अंपायरों की परेशानी बढ़ गई है.

विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बाद अब प्रभात जयसूर्या को मिली सजा (Pic Credit- AI Generated)

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच में मैच रेफरी की समस्या बढ़ी हुई है. खिलाड़ी बहुत ही आवेश में मैदान पर गलतियां कर रहे हैं. जिसके कारण ही आईसीसी भी उन्हें कड़ी सजा सुना कर रही है. कोलंबो टेस्ट मैच के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो आपस में भिड़ गए थे. जिसके कारण ही उनको सजा मिली थी. दूसरे दिन की आखिरी गेंद पर नाइट वॉचमैन बनकर आए प्रभात जयसूर्या आउट हो गए थे. जिसके बाद उन्होंने बड़ी गलती कर दी थी. जिसकी सजा अब उन्हें आईसीसी ने दी है. 

प्रभात जयसूर्या को मिली बड़ी सजा 

कोलंबो टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत में श्रीलंका की टीम को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जहां पर टीम ने दूसरे ओवर में विकेट गंवाने के कारण नाइट वॉचमैन के रूप में प्रभात जयसूर्या को भेजा था. जिन्हें मानव सुथार ने दिन की आखिरी गेंद पर पवेलियन भेज दिया. अंपायर के फैसले से प्रभात बिल्कुल भी खुश नहीं नजर आ रहे थे. जिसके कारण ही ड्रेसिंग रूम लौटते समय उन्होंने बाउंड्री लाइन पर बल्ला मारा था. जिससे मैच रेफरी बिल्कुल भी खुश नहीं थे. 

जयसूर्या को खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते पाया गया, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है. इस गलती के कारण जयसूर्या को फटकार लगाई गई हैं और उन्हें 1 डिमेरिट पॉइंट भी मिला है. पिछले 24 महीनों में ये उनकी पहली गलती है. 

विज्ञापन

इससे पहले 2 खिलाड़ियों को मिली थी सजा 

इसी टेस्ट मैच में पहले यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को आईसीसी ने सजा सुनाई थी. जायसवाल को आउट करने के बाद दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए थे. जिसके कारण ही दोनों के ऊपर आईसीसी ने 25 प्रतिशत मैच फीस और 1-1 डिमेरिट पॉइंट की सजा सुनाई थी. प्रभात की तरह इन दोनों खिलाड़ियों ने भी अपनी गलती मानी थी. जिसके कारण ही इस मामले में सुनवाई आगे नहीं बढ़ी.  

ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी 2026 में मुशीर खान ने बल्ले से दिखाया दम, खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

विज्ञापन

बात मैच की करे तो गॉल की तरह कोलंबो में भी टीम इंडिया का दबदबा नजर आ रहा है. जहां पर श्रीलंका की टीम घरेलू मैदान पर भी दबाव में ही खेल रही है. हालांकि श्रीलंका की टीम से एक बार फिर सोनल धीनुष्का ही लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं. पहले 2 दिन शानदार बल्लेबाजी करने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे दिन गेंद से कमाल किया है.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया तहलका, दलीप ट्रॉफी में 2 विकेट लेकर रचा नया इतिहास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola