Vaibhav Sooryavanshi
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया तहलका, दलीप ट्रॉफी में 2 विकेट लेकर रचा नया इतिहास

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेल रहे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से कमाल कर दिया है. वैभव ने एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाए और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Vaibhav Sooryavanshi: अपनी विस्फोटक बल्लेबाज के लिए जाने जाने वाले वैभव सुर्यवंशी ने इस बार गेंद से तहलका मचाया है. आईपीएल और टी20 इंटरनेशनल में धमाल मचाने के बाद वैभव ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए अपना डेब्यू किया. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ अपने पहले मैच में 15 साल के वैभव बल्ले से तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन गेंदबाजी से उन्होंने इतिहास रच दिया. बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 2 मैदान पर खेले गए मैच में ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ-ईस्ट जोन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वैभव सिर्फ 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बावजूद ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 467 रनों का स्कोर खड़ा किया.

इसके जवाब में उतरी नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में 111 रन पर ढेर हो गई. वहीं, दूसरी पारी में भी टीम संघर्ष करती नजर आई. इसी दौरान कप्तान ईशान ने वैभव सूर्यवंशी को गेंद सौंपी. वैभव ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में 2 विकेट चटका दिए. इसी के साथ वैभव दलीप ट्रॉफी में विकेट लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने महज 15 साल की उम्र में ये कारनामा कर दिखाया है. वैभव ने तीन ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. उनकी इस शानदार गेंदबाजी के दम पर ईस्ट जोन ने नॉर्थ-ईस्ट जोन को एक पारी और 210 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ