IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है।इस सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से कब्जा कर लिया है। इस मैच को जीतकर जहां एक तरफ भारतीय टीम क्लीन स्वीप करना चाहेगी वहीं दूसरी ओर श्रीलंका की टीम अपने सम्मान के लिए खेलेगी। इस मैच में भारतीय टीम के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का सुनहरा मौका है।
क्या ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को मिलेगी जगह ?
तीसरे वनडे मैच से पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि इस मैच में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को जगह मिलेगी। हालांकि बैटिंग कोच के मैच से पहले दिए गए बयान से इसकी उम्मीदें कम नजर आती है। ईशान किशन ओपनर हैं और टीम शुभमन गिल जो कि बेहद अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और मौका देना चाहेगी।
और पढ़िए – भारत के सामने इंग्लैंड की मजबूत टीम की चुनौती, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
वहीं सूर्यकुमार यादव मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर की जगह आएंगे। अय्यर का इस सीरीज में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और उन्होंने मात्र 56 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर टीम अपने बैटिंग में बदलाव करना चाहेगी तो वह सूर्या को मौका दे सकती है। हालांकि कोच के बयान से ये स्पष्ट हो रहा है कि बल्लेबाजी ऑर्डर सेम ही रहेगा।
गेंदबाजी में होगा बड़ा बदलाव
टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप में गेंदबाजी एक बड़ी चिंता का विषय है। जसप्रीत बुमराह अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हैं ऐसे में उनकी जगह मोहम्मद शमी को रखा गया है हालांकि टीम इस मैच में बेंच पर बैठे अर्शदीप सिंह को आजमा सकती है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम वॉशिंगटन सुंदर को भी अगर आजमाना चाहती है तो तीसरा वनडे उसके लिए बिल्कुल सही मंच है। अगर ऐसा होता है तो अक्षर पटेल को आराम दिया जा सकता है।
और पढ़िए – ‘इसे कहते हैं परफेक्ट यॉर्कर’ हिल भी नहीं पाए David Warner, सीधे स्टंप में घुस गई बॉल, देखें वीडियो
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
VIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
40 mins ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
40 mins ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
46 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
1 hr agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
3 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines