Dhruv Jurel: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है. दो दिन का खेल खत्म हो गया है. दोनों दिन टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. दूसरे दिन चर्चा का विषय ध्रुव जुरेल रहे. उन्होंने अपने करियर का दूसरा शतक लगाया. जुरेल ने मुश्किल कंडीशन में आकर धैर्य से खेलते हुए अच्छी पारी खेली. उनकी अच्छी इनिंग की बदौलत ही भारत ने 500 के स्कोर को पार किया. खैर जुरेल ने इसके जरिए बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के एक रिकॉर्ड को तोड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.
ध्रुव जुरेल का बड़ा कारनामा
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ 177 गेंदों में 115 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 9 चौके और 2 सिक्स लगाए. श्रीलंका की सरजमीं पर उन्होंने अपना पहला शतक ठोका. जुरेल ने ऋषभ पंत के साथ 112 रनों की साझेदारी की. उन्हें मानव सुथार और मोहम्मद सिराज का भी अच्छा साथ मिला. भारत ने 9 विकेट पर 502 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की. खैर जुरेल ने श्रीलंका में नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने धोनी के टेस्ट रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
धोनी ने 2010 में कोलंबो में ही 7वें नंबर पर 76 रनों की पारी खेली थी. 16 साल बाद धोनी के इस खास रिकॉर्ड को जुरेल ने अपने नाम कर लिया है. रिद्धिमान साहा ने 2017 में कोलंबो में 67 रन बनाए थे. वो धोनी के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए. साहा अब तीसरे नंबर आ गए हैं. वहीं वीवीएस लक्ष्मण चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 2008 में नाबाद 61 रन बनाए थे. श्रीलंका के खिलाफ 7वें नंबर पर अर्धशतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज मोहिंदर अमरनाथ थे. उन्होंने 1985 में 60 रनों की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लगाया धमाकेदार शतक, टीम इंडिया का विशाल स्कोर
ध्रुव जुरेल का खास सेलिब्रेशन
ध्रुव जुरेल ने सेंचुरी के बाद खास सेलिब्रेशन किया, जो काफी चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने हाथ पर बने हुए जय जवान जय किसान का टैटू दिखाकर सभी का दिल जीत लिया. जुरेल ने इसके पीछे की वजह भी बताई. उनके पिता भारतीय सेना के पूर्व सैनिक रह चुके हैं. उनकी दादाजी किसाने थे. दूसरे दिन खेल खत्म होने के बाद जुरेल ने कहा कि वो किसान और फौजी परिवार से आते हैं. इस वजह से ही उन्होंने ये टैटू बनाया है. जुरेल का ये जेस्चर उनकी देशभक्ति दर्शाता है. जुरेल का टेस्ट में अभी तक बढ़िया प्रदर्शन रहा है. बारह मुकाबलों में उन्होंने अपना दूसरा शतक जड़ दिया है. आगे जाकर वो और भी कमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SL 2nd Test: मुफ्त में उठाएं तीसरे दिन के खेल का लुत्फ, जानें कब और कहां देखें LIVE
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
32 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines