IND vs SL Free Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है. दो दिन का खेल खत्म हो गया है. दोनों दिन टीम इंडिया श्रीलंका के ऊपर हावी रही है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 503 रनों पर पारी घोषित की. देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाए. श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 8 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिए हैं. खैर अब बारी तीसरे दिन की है. श्रीलंका के ऊपर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है. भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे दिन का एक्शन फ्री में भी देखा जा सकता है. आइए आपको इसका तरीका बताते हैं.
कहां देख पाएंगे भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे टेस्ट मैचों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है. सोनी के चैनलों पर मैच का मजा अलग-अलग भाषाओं में लिया जा सकता है. हालांकि वहां पर एक्शन देखने के लिए दर्शकों को पैसा खर्च करना पड़ेगा. सोनी का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा, जो थोड़ा महंगा है. फैंस इस मुकाबले को फ्री में भी देख सकते हैं. डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर तीसरे दिन के खेल का आनंद लिया जा सकता है. डीडी फ्री डिश पर कुछ चैनल फ्री में आते हैं, जिसमें से एक डीडी स्पोर्ट्स है. इसके लिए आपको किसी भी तरह का रिचार्ज करने की जरूरत नही है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लगाया धमाकेदार शतक, टीम इंडिया का विशाल स्कोर
क्या कोलंबो टेस्ट में होगी टीम इंडिया की जीत?
कोलंबो टेस्ट में दोनों दिन श्रीलंका के ऊपर भारत हावी रहा है. पहले दिन कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया. बल्लेबाजों ने इसे सही साबित किया. राहुल 18 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए. यशस्वी जायसवाल ने 45 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. शुभमन गिल ने 50 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक लगाते हुए 117 रन ठोके. जडेजा ने भी 43 रनों का अहम योगदन दिया.
मैच का दूसरा दिन भी भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा. ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी की. पंत ने 63 रन बनाए. वहीं जुरेल ने अपने करियर का दूसरा शतक लगाया. उन्होंने 115 रनों की जबरदस्त पारी खेली. शुभमन गिल ने 9 विकेट पर 503 रनों के स्कोर पर पारी घोषित करने का ऐलान किया. जुरेल और प्रसिद्ध कृष्णा नाबाद रहे. श्रीलंका की पहली पारी की शुरुआत खराब रही. टीम ने अपने दो विकेट जल्दी गंवा दिए. अब तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: ऋषभ पंत ने मारा 95 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का, छत पर लगा सोलर पैनल टूटा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
10 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
43 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines