IND vs SL, 2nd Test Day 1 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच होने जा रहा है. टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में अपना पॉइंट प्रतिशत सुधारने के लिए वह दूसरा मैच भी जीतना चाहेंगे. गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला गया था, जिस पर बारिश का साया था. कई बार तेज वर्षा के कारण मैच को रोका गया था. कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच पर भी बारिश का साया है. आइए दूसरे टेस्ट के पहले दिन के मौसम पर एक नजर डालते हैं.
भारत vs श्रीलंका दूसरे टेस्ट पर बारिश का खतरा
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज, 23 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश की संभावना 63% बताई गई है. तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है और आसमान काले बादलों से घिरा रहने की संभावना है. 10 बजे से मैच शुरू होने जा रहा है. इसके बाद बारिश की संभावना कुछ इस प्रकार है:
- सुबह 10 बजे: 20% बारिश की संभावना
- सुबह 11 बजे: 20% बारिश की संभावना
- दोपहर 12 बजे: 21% बारिश की संभावना
- दोपहर 1 बजे: 23% बारिश की संभावना
- दोपहर 2 बजे: 23% बारिश की संभावना
- दोपहर 3 बजे: 28% बारिश की संभावना
- दोपहर 4 बजे: 55% बारिश की संभावना
- दोपहर 5 बजे: 58% बारिश की संभावना
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव की जगह खेल सकते हैं सारांश जैन, मैच से पहले मिले डेब्यू के संकेत
कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच होने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मैच में गॉल टेस्ट जैसी ही पिच होगी. पहले मैच में भारत का बल्लेबाजी और गेंदबाजी आक्रमण काफी सफल रहा था. भारतीय बल्लेबाजों ने इस पिच पर स्पिनर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और फिर गेंदबाजी से भी योगदान दिया. हालांकि, पहले टेस्ट में टीम इंडिया के पास तीन लेफ्ट आर्म गेंदबाज थे. कुलदीप यादव गॉल की पिच पर उतने कारगर साबित नहीं हुए. इसी वजह से अब उन्हें बाहर किया जा सकता है.
नेट्स सेशन से संकेत मिले हैं कि सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. वह कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं. सारांश जैन ऑफ स्पिन गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं, वहीं लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी भी करते हैं. इसी वजह से कप्तान शुभमन गिल उन्हें चांस दे सकते हैं.
दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत (wk), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका ने 3 खिलाड़ियों को किया बाहर, नया स्क्वाड आया सामने
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: AccuWeather
First published on:
Know More: Editorial Guidelines