IND vs SL: दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका की टीम ने सधी हुई शुरुआत की थी, अविष्का फर्नांडो और नुवानिदु फर्नांडो की सलामी जोड़ी आराम स्कोर बोर्ड को बढ़ाने में लगे थे, लेकिन अचानक से अविष्का फर्नांडो गियर बदलते हुए मोहम्मद सिराज के एक ही ओवर में लगातार तीन चौके लगाए, लेकिन बाद में सिराज ने भी बदला लेते हुए अविष्का को क्लीन बोल्ड कर दिया।
सिराज ने अविष्का को किया क्लीन बोल्ड
श्रीलंका को ओपनिंग बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने पारी का चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज को लगातार तीन गेंदों पर तीन चौके जमाए। मैच की पहली ही गेंद पर अविष्का फर्नांडो स्लिप में कैच आउट होते-होते बचे थे, मोहम्मद शमी गेंद अविष्का के बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे चौके के लिए चली गई, जिसके बाद उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए तीन चौके लगाए, लेकिन बाद में सिराज ने भी अविष्का को क्लीन बोल्ड करते हुए उनका काम तमाम कर दिया।
और पढ़िए – IND vs SL: ईडन गार्डन में कुलदीप यादव का कहर, पिछले मैच के शतकवीर कप्तान को मारा बोल्ड
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1613457059781148677?s=20&t=c3XpuSEpF0jM9s-BeJEhKw
अविष्का फर्नांडो 17 गेंदों में चार चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। सिराज की गेंद को अविष्का बिल्कुल भी पढ़ नहीं पाए और पूरी तरह से बीट होते हुए बोल्ड हो गए। बता दें कि आज के मैच में श्रीलंका ने दिलशान मदुशंका की जगह नुवेंदु फर्नांडो को टीम में शामिल गया है। जबकि भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है।
और पढ़िए – IND vs SL: खाता भी नहीं खोल पाए धनंजय डी सिल्वा, अक्षर ने पहली ही गेंद पर बिखेर दिए स्टंप
टीम इंडिया प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और कुलदीप यादव।
श्रीलंका प्लेइंग-11
दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, चरिथ असालंका, धनंजय डि सिल्वा, नुवानिदु फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालागे, लाहिरू कुमारा, कुसान रजिथा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
23 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
51 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines