IND vs SL 1st T20: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने बेहद ही रोमांचक तरीके से जीत लिया। इस मैच में भारतीय टीम ने 162 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में मेहमान टीम श्रीलंका 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी।
2 रनों से मैच जीतने के बाद भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच के हीरो शिवम मावी रहे, जिन्होंने 4 विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी। इस जीत के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या गदगद नजर आए और उन्होंने मैच के बाद मावी की भी खूब तारीफ की।
पांड्या ने मैच के बाद कही ये बात
श्रीलंका को रोमांचक मैच में हराने के बाद हार्दिक पांड्या ने इंटरव्यू में शिवम मावी की खूब तारीफ की वहीं आखिरी ओवर अक्षर पटेल को सौंपने के पीछे की भी मुख्य वजह बताई। पांड्या ने आखिरी ओवर को लेकर कहा कि ‘मैं इस टीम को मुश्किल परिस्थित में डालना चाहता था क्योंकि ऐसा करने से हमें बड़े मैचों में मदद मिलेगी। द्विपक्षीय सीरीज में अक्सर हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं। यह एक अच्छा तरीका है जिसके माध्यम से हम खुद को चुनौती दे सकते हैं। ये सभी यंग गन हैं जिन्हें परिस्थितियों से बाहर आकर खेलने का मौका मिला।’
और पढ़िए – Marnus Labuschagne ने मजेदार इशारे कर मांगा लाइटर, फिर जो हुए उसे देखकर हर कोई रह गया हैरान! देखें
वहीं पांड्या ने शिवम मावी की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें आईपीएल के दौरान गेंदबाजी करते देखा था और मुझे पता था कि उनकी ताकत क्या है। मैं यही कहूंगा कि अपनी ताकत को कभी मत छोड़ो भले ही आपकों छक्के ही क्यों ना खाने पड़े।
दीपक हुड्डा और पटेल ने खेली थी शानदार पारी
अगर मैच की बात करें तो इस मुकाले में टीम इंडिया के लिए दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने शानदार पारियां खेलीं थीं। दीपक ने 41, जबकि अक्षर ने 31 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों की पारियों के दम पर टीम इँडिया 162 रन बना सकी थी।
और पढ़िए – 8 साल की उम्र से पकड़ी रफ्तार, IPL में बरसे करोड़ों, अब डेब्यू में उड़ा दी लंका की धज्जियां
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
1 पथुम निसानका, 2 कुसल मेंडिस (wk), 3 धनंजय डी सिल्वा, 4 चरित असलंका, 5 भानुका राजपक्षे, 6 दासुन शनाका (कप्तान), 7 वानिंदु हसरंगा, 8 चमिका करुणारत्ने, 9 महेश थीक्षाना, 10 दिलशान मदुशंका, 11 कसुन राजिथा
भारत की प्लेइंग 11
1 ईशान किशन, 2 शुभमन गिल, 3 सूर्यकुमार यादव, 4 संजू सैमसन, 5 हार्दिक पांड्या (कप्तान), 6 दीपक हुड्डा, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षल पटेल, 9 शिवम मावी, 10 उमरान मलिक, 11 युजवेंद्र चहल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
44 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines