IND vs SA, 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो रही है. ये मुकाबला खास है, क्योंकि 148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार सेशन ब्रेक के नियमों में बदलाव हो रहा है. हमेशा ही पहले सेशन के बाद लंच ब्रेक होता है और फिर टी ब्रेक देखने को मिलता है. गुवाहाटी टेस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है और पहले सेशन के अंत के बाद टी ब्रेक देखने को मिलेगा. कई लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर ICC ने इस टेस्ट मैच के लिए सालों पुराना नियम क्यों तोड़ा.
दूसरे टेस्ट में लंच के पहले क्यों हो रहा टी ब्रेक?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं. सुबह 9:30 को मैच शुरू होता है लेकिन दूसरा टेस्ट सुबह 9 बजे ही शुरू हो गया. आधे घंटे पहले मुकाबले की शुरुआत हुई थी. पहले सेशन का अंत 11 बजे होगा और 20 मिनट का टी ब्रेक देखने को मिलेगा. बता दें कि गुवाहाटी में सूरज जल्दी उग जाता है और दिन जल्दी ढल जाता है.
4 बजे से अंधेरा होने लग जाता है और ऐसे में प्लेयर्स को खेलने में दिक्कत हो सकती है. इसी वजह से मैच की टाइमिंग में बदलाव हुआ. टाइमिंग में चेंज के बाद ICC को लगा कि 11 बजे लंच खिलाड़ियों के लिए थोड़ा जल्दी होगा. इसी वजह से उन्होंने लंच को दोपहर 1:20 पर शिफ्ट कर दिया है और सुबह 11 बजे टी ब्रेक होगा.
दूसरे टेस्ट में कैसी होगी सेशन टाइमिंग?
- पहला सेशन: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
- टी ब्रेक: सुबह 11:00 बजे से 11:20 बजे तक (20 मिनट)
- दूसरा सेशन: सुबह 11:20 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक
- लंच ब्रेक: दोपहर 1:20 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (40 मिनट)
- तीसरा सेशन: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
IND vs SA टेस्ट के लिए प्लेइंग 11
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज.
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines